webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Colorful Dream Interpretation

Dream Interpretation of Colors: सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं, पढ़ें रोचक जानकारी

Dream Interpretation of Colors
रंग हमारी जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सपनों की सुंदर रंगीन दुनिया हम सभी को रोमांचित करती है। कभी डराती है तो कभी अचरज में डाल देती है।

कभी कुछ समझ नहीं आता कि यह जो अजीब सा हमने देखा वह क्या था और इसके क्या परिणाम होने वाले हैं। ऐसे में अगर आपने रंग के सपने देखे हैं, तो उसका फल जानने की इच्छा और अधिक बढ़ जाती हैं। 
 
आइए जानते हैं सपने जब रंगीन आते हैं तो क्या फल देते हैं- 
 
* लाल रंग- रोग नष्ट होंगे।
* नीला रंग- संघर्ष के बाद विजय होगी।
* पीला रंग- ईर्ष्या-द्वेष समाप्त होगा।
* हरा रंग- सुख-शांति बढ़ेगी।
* सफेद रंग- सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
* बैंगनी रंग- वैराग्य के भाव उत्पन्न होंगे।
* काला रंग- अशुभ घटना होगी।
* आसमानी रंग- मन प्रसन्न रहेगा। 
* नारंगी रंग- सुखद कार्यकलाप होंगे।
* कत्‍थई रंग- उदासीनता में वृद्धि होगी।
* गुलाबी रंग- धन प्राप्त होगा।
* हरा तथा काला रंग- धन का नाश होगा।
* लाल एवं नीला रंग- साहस एवं पराक्रम बढ़ेगा।
* हरा और नारंगी रंग- धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।
* लाल और पीला रंग- सौभाग्य प्राप्त होगा।
* काला एवं सफेद रंग- समस्या से परेशान होंगे।
* लाल और हरा रंग- व्यापार में उन्नति होगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।