webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. colorful Dhaga for planet

कीमती रत्न नहीं पहन सकते तो ग्रहों के रंग का धागा बांधें, मिलेगी सफलता

dhaga
आपने  देखा होगा कि बच्चों के हाथों या गले में काला धागा बांधा जाता है जो उन्हें बुरी नजर से बचाता है। उसी प्रकार अन्य रंग के धागे भी कई प्रकार की बाधाओं और मुसीबतों से रक्षा करते हैं। कीमती रत्न नहीं पहन सकते तो ग्रहों के रंग का धागा बांधकर देखें, मिलेगी सफलता... 
 
विशेष : हर जातक अपने ईष्ट देव या ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही रंग का चयन करें। 
 
आइए जानते हैं कि कौन-सी राशि या देवता के लिए किस रंग का धागा/रक्षासूत्र बांधा जाना चाहिए। 
 
* शनि की कृपा के लिए नीले रंग का सूती धागा बांधना चाहिए।
 
* बुध के लिए हरे रंग का सॉफ्ट धागा बांधना चाहिए।
 
* गुरु और विष्णु के लिए हाथ में पीले रंग का रेशमी धागा बांधना चाहिए।
 
* शुक्र या लक्ष्मी की कृपा के लिए सफेद या क्रीम रेशमी धागा बांधना चाहिए।
 
*शिव की कृपा या चंद्र के अच्छे प्रभाव के लिए भी सफेद और गुलाबी धागा बांधना चाहिए।
 
* राहु-केतु और भैरव की कृपा के लिए भूरे-काले रंग का धागा बांधना चाहिए।
 
* भगवान हनुमान या मंगल ग्रह की कृपा के लिए लाल रंग का धागा हाथ में बांधना चाहिए।  
 
* सूर्य देव के लिए गहरे ऑरेंज कलर का या सुनहरे रंग का धागा बांधना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
Ramadan 2023 : आखिरत से रिश्ता क्यों जोड़ें, जानें क्या कहता है 24वां रोजा