webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Chitragupta pujan 22 March

22 मार्च को है भाई दूज, कैसे करें चित्रगुप्त का पूजन, पढ़ें यह मंत्र

22 March 2019
* भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए चैत्र कृष्ण द्वितीया के दिन पढ़ें ये मंत्र...
 
चैत्र कृष्ण द्वितीया यानी होली-धुलेंड़ी के अगले दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस वर्ष 22 मार्च 2019 को भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए इस दिन उनके निम्न मंत्र का जाप करना लाभदायी होता है। आइए जानें चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र कौन-सा मंत्र पढ़ें... 
 
भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल है। वे कुशल लेखक हैं और उनकी लेखनी से अपने-अपने कर्मों के अनुसार सभी जीवों को न्याय मिलता है। भगवान चित्रगुप्त का अवतरण पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन उनकी झांकियां, रथयात्रा निकाली जाती है। इस दिन लोग पूरे परिवार के साथ उनका पूजन करते हैं। आइए जानें कौन-से मंत्र से करें उनका पूजन...
 
चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र -
 
मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।
 
इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप अवश्य करें। 
 
मंत्र- 'ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः' की 108 मंत्र का जाप करना लाभदायी रहता है।
ये भी पढ़ें
होली पर क्यों नहीं करना चाहिए भांग का नशा, जानिए 6 विशेष बातें