• Webdunia Deals

दिवाली को ऐसे मंगलमय बनाएं, राशि अनुसार सरल उपाय अपनाएं

Author पं. उमेश दीक्षित|
Widgets Magazine
दीपावली एक दुर्लभ सिद्ध मुहूर्त है। इसे किसी भी तरह यूं ही नहीं जाने देना चाहिए। इस दिन कई प्रयोग किए जाते हैं, लेकिन राशि के अनुसार उपाय आजमा कर लाभ को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।  


(1) मेष राशि : गणेशजी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं। रंगीन कम्बल या गर्म कपड़े दान करें। कुत्तों को इमरती खिलाएं। नैऋत्य कोण में सरसों का दीपक रातभर जलाएं। 
(2) वृषभ राशि : हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं। बच्चों को रेवड़ियां बांटें। दक्षिण दिशा में तिल के तेल का दीपक जलाएं। 
(3) मिथुन राशि : पानी वाला नारियल तथा बादाम दुर्गाजी को या काली मंदिर में दक्षिणा सहित चढ़ाएं (रात्रि में)। पक्षियों को दाना चुगाएं। घर के बड़ों-बुजुर्गों को वस्त्रादि भेंट करें। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 
(4) कर्क राशि : हनुमानजी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं। काली उड़द दान करें। तेल लगी रोटी कु्तों को खिलाएं। पश्चिम दिशा में घी का दीपक लगाएं। 
(5) सिंह राशि : सप्त अनाज दान करें। उड़द का सामान बांटें। घर के नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। 
(6) कन्या राशि : शनि मंदिर में तेल का दीपक लगाकर तेल दान करें। गरीबों को भोजन दान करें। नैऋत्य कोण में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। 
 
Read more on : दीपावली के सरल उपाय दीपावली के टोटके दिवाली और सरल उपाय दिवाली पर धन के उपाय दीपावली पर निबंध दीपावली 2016 दीपावली शायरी दीपावली पूजन विधि दीपावली का महत्व दीपावली पर कविता दीपावली कब है दीपोत्सव दीपपर्व दिवाली दीपावली दीप उत्सव दीपावली पूजन दीये त्योहार दिवाली फेस्टीवल दिवाली 2016 दीपावली पर्व 2016 दीपावली पर निबंध हिंदी में दीपावली की पूजन विधि दिवाली कैसे करें पूजन महालक्ष्मी पूजन की विधि Candeles Lighting Sweets Deepawali 2014 Deepotsav Diwali Festival Tyohar Greetings Laxmi Pujan Muhurat Diwali Pooja Vidhi Diwali Essay In Hindi Deepawali Poojan Ki Vidhi Diwali Essay In Hind Deepawali Poojan Vidhi In Hindi Mahalaxmi Poojan Vidhi In Hind Astro Tips To Make Diwali Prosperous