Dharma Sangrah

आश्विन मास 2021 कब से होगा आरम्भ, जानिए इस माह में क्या करें क्या न करें

अनिरुद्ध जोशी
मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (11:55 IST)
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण और भाद्रपद के बाद सातवां माह आता है आश्‍विन माह। हिन्दू पंचांग के अनुसार भादो माह की पूर्णिमा के बाद अर्थात 21 सितंबर 2021 से यह माह प्रारंभ हो चुका है। इस माह से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होती है। आश्विन मास का समापन 20 अक्टूबर 2021 को होगा। आओ जानते हैं कि इस माह में क्या करें और क्या न करें।
 
 
क्या करें :
1. आश्‍विन माह में पितरों के लिए श्राद्ध कर्म करना चाहिए।
 
2. इसी माह की शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ होता है। ऐसे में व्रतों का पालन करना चाहिए।
 
3. यह माह‍ पितृ, देव और देवियों की पूजा का माह माना गया है। अत: व्रत और पूजा का महत्व है।
 
4. दुर्गा सप्तशती का का पाठ करें।
 
5. दान पुण्य का कार्य करें।
 
6. इस माह में नित्य गुड़ खाना चाहिए।
 
 
क्या न करें : 
1. इस माह में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
 
2. इस माह में करेला भी नहीं खाते हैं।
 
3. इस माह में धूप और ठंड से बचना चाहिए। इसलिए शरीर को ढककर रखें।
 
4. तला हुआ, मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए। 
 
5. चरखा, मांसाहार, बैंगन, प्याज, लहसुन, बासी भोजन, सफेद तील, मूली, लौकी, काला नमक, सत्तू, जीरा, मसूर की दाल, सरसो का साग, चना आदि वर्जित माना गया है। 

Show comments

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (31 मार्च, 2026)

31 March Birthday: आपको 31 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख