webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. April 2018 Festival list

वैशाख मास में पड़ रहे हैं ये खास तीज-त्योहार, आप भी जानिए

April 2018 Festival list
* गरीबी व दरिद्रता दूर करता हैं वैशाख का महीना... 
 
इस माह किए गए पुण्य कार्य गरीबी व दरिद्रता को दूर करते हैं। मार्च का महीना बीत चुका है और अब अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। मार्च माह की तरह इस माह भी कई व्रत और त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं पूरे अप्रैल अर्थात वैशाख (बैशाख मास) महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों के बारे में। 
 
वैशाख कृष्ण पक्ष 1 से 16 अप्रैल 2018 तक तथा वैशाख कृष्ण पक्ष 17 से 30 अप्रैल 2018 तक रहेगा।
 
वैशाख का महीना सावन माह के समान पुण्यदायी होता है। इस माह किए गए पुण्य कार्य गरीबी व दरिद्रता को दूर करते हैं। इसके साथ ही मनोवांछित फलों की प्राप्ति भी होती है। वैशाख को अक्षय फल प्राप्ति वाला महीना भी कहा जाता है।
 
दान-पुण्य का महत्व
 
वैशाख माह में दान-पुण्य का विशेष महत्व है। पवित्र नदियों में स्नान करने और कथा पूजन करना चाहिए। इसके बाद सामर्थ्य अनुसार दान अवश्य करें, खासकर सत्तू और मटके का दान करना जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के अचूक उपाय बताए गए हैं।
 
1. रविवार : वैशाख प्रारंभ, उत्तर, बैंक अवकाश, ईस्टर
3. मंगलवार : संकष्टी चतुर्थी
8. रविवार : कालाष्टमी
12. बृहस्पतिवार : वरूथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
13. शुक्रवार : प्रदोष व्रत
14. शनिवार : मासिक शिवरात्रि, सोलर नववर्ष, मेष संक्रांति, बैसाखी, पुथन्डू, अंबेडकर जयंती
15. रविवार : दर्श अमावस्या, विषु कानी, पहेला वैशाख
16. सोमवार : वैशाख अमावस्या, सोमवती अमावस
17. मंगलवार : चन्द्र दर्शन
18. बुधवार : परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, वर्षीतप पारणा, मातंगी जयंती, मासिक कार्तिगाई
19. बृहस्पतिवार : विनायक चतुर्थी, रोहिणी व्रत
20. शुक्रवार : शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
21. शनिवार : स्कंद षष्ठी, रामानुज जयंती
22 रविवार : भानु सप्तमी, गंगा सप्तमी
23. सोमवार : मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयंती
24. मंगलवार : सीता नवमी
25. बुधवार : महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान
26. बृहस्पतिवार : मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी, थ्रिस्सूर पूरम
27 शुक्रवार : प्रदोष व्रत
28 शनिवार : नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
29 रविवार : कूर्म जयंती, पूर्णिमा उपवास
30 सोमवार : वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, चित्रा पूर्णनामी।
ये भी पढ़ें
अक्षय तृतीया पर किए जाते हैं यह 14 दान, जरूर पढ़ें