webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Amavsya ke upay

26 नवंबर को है बड़ी अमावस्या, पितरों के लिए करें ये 5 काम, मिलेगा शुभ वरदान

amavasya
अमावस्या पर पितृदोष निवारण के 5 अचूक उपाय खास आपके लिए... 
पितृ दोष दूर करने के लिए विशेष है अमावस्या के दिन 
 
अक्सर कहा जाता कि अमावस्या पर पितृ दोष निवारण के लिए पूजा करने का विशेष महत्व है। लेकिन अमावस्या पर क्या किया जाए और कैसे किया जाए यह स्पष्ट रूप से कोई नहीं बताता। पाठकों के लिए हम लाए हैं अचूक और सटीक उपाय।
 
ऐसे करें पितृ दोष शांति :- 
* अमावस्या के दिन अपने पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें

* 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें। 

* पितृसूक्त एवं पितृस्तोत्र का पाठ करना शुभ फल प्रदान करता है। 

* प्रत्येक संक्रांति, अमावस्या और रविवार के दिन सूर्य देव को ताम्र बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए 3 बार अर्घ्य दें।

* अमावस्या के दिन दक्षिणाभिमुख होकर दिवंगत पितरों के लिए पितृ तर्पण करना चाहिए।