webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. amavasya pr kya na karen

मौनी अमावस्या 4 फरवरी को, इन 3 बातों से अवश्य बचें, वरना हो जाएगा जीवन बर्बाद...

अमावस्या और पूर्णिमा
4 फरवरी 2019 को मौनी अमावस्या है। यह साल की सभी अमावस्या में सबसे खास है। इन दिन गंगा स्नान का बहुत ही महत्व होता है। मौनी अमावस्या को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। अमावस्या को अशुभ दिन मानते हैं। इस दिन नकारात्मक ऊर्जा होती है। लेकिन पूजा, जप के द्वारा इस दिन को शुभ किया जा सकता है। 
अमावस्या के दिन इन कार्य को भूलकर भी नहीं करना चाहिए
 
अमावस्या के दिन शमशान भूमि के आसपास जाने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बहुत ही ज्यादा होता है। 
 
मौनी अमावस्या के दिन पेड़ों के नीचे जाने से बचना चाहिए, खासकर मेहंदी, बरगद, इमली, मौलश्री और पीपल के पेड़ के नीचे नहीं जाना चाहिए। इन पेड़ों पर भूत का वास होता है
 
मौनी अमावस्या के दिन गरीब लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।