webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. amavasya ke upay

अमावस्या पर जरूर करें ये उपाय, घर में होगी धन-धान्य की बरसात

amavasya ke shastriya upay
अमावस्या को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं। इस दिन सुबह-शाम घर के मंदिर और तुलसी पर दीया लगाने से कलह और दरिद्रता मिटती है। प्रत्येक अमावस्या को घर की सफाई कर सभी प्रकार का कबाड़ घर से निकाल दें, इससे रुके काम बनते हैं और बाधाएं दूर होती हैं। इसके प्रभाव से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं रहती। 
 
नियम से प्रत्येक अमावस्या को गौमाता को 5 फल भी नियमपूर्वक खिलाने चाहिए। घर में शुभता एवं हर्ष का वातावरण बना रहता है। अमावस्या की तिथि को कोई भी नया कार्य, यात्रा, क्रय-विक्रय तथा समस्त शुभ कर्मों को निषेध कहा गया है इसलिए इस दिन इन कार्यों को नहीं करना चाहिए।
 
अमावस्या के दिन एक किसी ब्राह्मण, याचक या निर्धन को भोजन अवश्य ही कराएं। भोजन में दूध की बनी वस्तु अवश्य हो। यह पितरों को प्रसन्न करता है और शुभ कार्यों में अड़चनें नहीं आतीं।

ये भी पढ़ें
आप नहीं जानते होंगे ये 4 विशेष पवित्र हवन सामग्री, जिनका देवता करते थे महायज्ञों में उपयोग...

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0