webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Amavasya 2019 Tithi

amavasya 2019 : वर्ष 2019 में कब-कब है अमावस्या, जानिए संपूर्ण तिथियां

Amavasya 2019 Tithi
धार्मिक एवं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। 
 
ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन प्रेतात्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं इसीलिए चौदस और अमावस्या के दिन बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने में हमारी भलाई है और इन दिनों विशेषकर धार्मिक कार्यों तथा मंत्र जाप, पूजा-पाठ आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
 
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है वर्ष 2019 में आने वाली अमावस्या तिथियों की सूची।  
 
वर्ष 2019 की अमावस्या सूची :- 
 
* 05 जनवरी 2019- शनिवार- पौष अमावस्या
 
*  04 फरवरी 2019- सोमवार- माघ अमावस्या (मघा अमावस्या, मौनी अमावस्या, सोमवती अमावस्या, माघ अमावस्या)
 
* 06 मार्च 2019- बुधवार- फाल्गुन अमावस्या
 
* 05 अप्रैल 2019- शुक्रवार- चैत्र अमावस्या
 
* 04 मई 2019- शनिवार- वैशाख अमावस्या
 
* 03 जून 2019- सोमवार- ज्येष्ठ अमावस्या (शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, सोमवती अमावस्या)
 
* 02 जुलाई 2019- मंगलवार- आषाढ़ अमावस्या
 
* 01 अगस्त 2019- गुरुवार- श्रावण अमावस्या
 
* 30 अगस्त 2019- शुक्रवार- भाद्रपद अमावस्या (पिठोरी अमावस्या)
 
* 28 सितंबर 2019- शनिवार- आश्विन अमावस्या (सर्व पितृ अमावस्या)
 
* 28 अक्टूबर 2019- सोमवार- कार्तिक अमावस्या (दीपावली अमावस्या, सोमवती अमावस्या)
 
* 26 नवंबर 2019- मंगलवार- मार्गशीर्ष अमावस्या
 
* 26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।