webdunia

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 2019 Guru Poornima

गुरु पूर्णिमा 2019 : 16 जुलाई को गुरु पूजन में पढ़ना ना भूलें ये 4 मंत्र

2019 Guru Poornima
16 जुलाई 2019, मंगलवार को गुरु पूर्णिमा है। गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का दिन है, लेकिन गुरु प्राप्ति इतनी सहज नहीं है। यदि गुरु प्राप्ति हो जाए तो उनसे श्री गुरु पादुका मंत्र लेने की यथाशक्ति कोशिश करें। 
 
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पादुका पूजन करें। गुरु दर्शन करें। नेवैद्य, वस्त्रादि भेंट प्रदान कर दक्षिणादि देकर उनकी आरती करें तथा उनके चरणों में बैठकर उनकी कृपा प्राप्त करें। 
 
यदि गुरु के समीप जाने का अवसर न मिले तो उनके चित्र, पादुकादि प्राप्त कर उनका पूजन करें। गुरु मंत्रों में से किसी एक का लगातार जप गुरु होने की पुण्य प्राप्ति करा सकता है...गुरु की पूजन के लिए भी यह 4 मंत्र श्रेष्ठ हैं। आइए जानें :-
 
गुरु पूजन के 4 विशेष मंत्र :- 
 
1. ॐ गुं गुरुभ्यो नम:।
 
2. ॐ गुरुभ्यो नम:।
 
3. ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
 
4. ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
 
ये भी पढ़ें
गुरु पूर्णिमा विशेष : घर में कैसे मनाएं यह पर्व, जब कोई गुरु नहीं हो, पढ़ें 1 खास प्रयोग