webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. 10 birds are seen in the dream

सपने में नीलकंठ सहित इन 10 पक्षियों के दर्शन होते हैं शुभ

sapne me saras dekhna
Sapne me birds dekhna: बहुत से ऐसे पक्षी है जिन्हें शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार उनका हमारे सपनों में आना किसी शुभ सूचना का संकेत माना जाता है। जैसे उल्लू, कबूतर, चिढ़ियां, नीलकंठ आदि। आओ जानते हैं कि वे कौनसे 10 शुभ पक्षी या परिंदे हैं जिन्हें सपने में देखना शुभ होता है।
 
1. सफेद उल्लू : सपने में सफेद उल्लू देखना किसी बड़े इंसान से मुलाकात के साथ ही धन समृद्धि के मार्ग खुलना माना जाता है। उल्लू दर्शन का अर्थ है कि साक्षात लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
 
2. सफेद मोर : सपने में सफेद मोर देखने का अर्थ है कि जीवन में खुशियां और संपन्नता आने वाली है। मोर पर बैठे हुए शनि देव का दिखना खूब धन और संपन्नता मिलने का संकेत माना गया है। इसका मतलब यह भी है कि आप जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि आप हासिल करने वाले हैं। आपके प्रयास सफल होंगे।
 
3. हंस : सपने में हंस देखने का अर्थ है कि धनलाभ होने वाला है या कोई बड़ी खुशी का समाचार मिलने वाला है। मांगलिक कार्य होने की संभावना है। पानी में तैरता हंस देखना यानी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। परिश्रम का फल मिलेगा। हंस के जोड़े को देखने का अर्थ है कि परिवार में खुशियां बढ़ने वाली है। सुख और समृद्धि का विस्तार होगा। हंस को दाना खिलाना यानी दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। काला हंस या मरा हुआ हंस देखना अशुभ है।
 
4. सारस : सपने में सारस पक्षी के दिखाई देने का अर्थ है कि आपको आकस्मिक धनलाभ होने वाला है। व्यापार में लाभ या नौकरी में वेतनवृद्धि की संभावना है। सपने में ढेर सारे सारसों को देखने का अर्थ है कि एक साथ कई सारी खुशियां आने वाली है। सारस को मछली खाते हुए देखने का अर्थ के ही आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आसमान में ढेर सारे सार उड़ते हुए दिखाई दे तो समझो की अज्ञात धन मिलने वाला है। सारस के जोड़ों को देखने के अर्थ है कि आप जिसे चाहते हैं वह मिलने वाला है। सारस को मछली पकड़ने के लिए नजर गढ़ाए देखना या मरा हुआ सारस देखना अशुभ है। 
5. सफेद बतख : सपने में बतख को पानी में तैरते देखना शुभ है। यह आने वाली खुशियों की ओर संकेत करता है। हालांकि बतख को भूमि पर चलते देखना या मरा हुआ देखना अशुभ है। दूसरे रंग की बतख देखना भी शुभ नहीं माना जाता है।
 
6. सफेद कबूतर : सपने में सफेद कबूतर देखने के अर्थ है कि जिससे भी आपकी शत्रुता थी उस पर अब विराम लगने वाला है। आपके जीवन में शांति और प्रसन्नता आने वाली है। कबूतरों का जोड़ा देखने का अर्थ है सुख और समृद्धि आने वाली है।
 
7. चिढ़ियां : सपने में चिढ़िया या बुलबुल का दिखाई देना शुभ होता। घर में खुशियां आने वाली है या कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने वाला है। हालांकि सपने में चिढ़ियों का चहचहाना शुभ नहीं माना जाता है।
 
8. तोता : सपने में जोड़े से तोते दिखाई दे तो यह शुभ है। माना जाता है कि घर में कोई नया मेहमान आने वाला है और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सिंगल तोता दिखाई देना शुभ समाचार का सूचक है।
 
9. नीलकंठ : सपने में नीलकंठ देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह भाग्य के खुलने और बहुत बड़ी सफलता का संकेत माना जाता है। आपने अच्छे दिन शुरु होने वाले हैं। अविवाहित स्त्री या पुरुष को जल्द ही जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है।
 
10. गरुढ़ : समने में गुरुढ़ देखना हर तरह से शुभ माना जाता है। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
ये भी पढ़ें
हरियाली तीज 2022 : शुभ मुहूर्त, कथा, पूजा विधि, उपाय,दान, परंपराएं, श्रृंगार सभी एक साथ