webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2023
  4. 2023 Capricorn Tarot Predictions

टैरो कार्ड से जानिए मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2023

Makar rashi 2023
टैरो कार्ड से जानिए मकर राशि के लिए कैसा रहेगा 2023..! 
टैरो कार्ड के अन्तर्गत 78 कार्ड आते हैं जिन्हें दो श्रेणियों "मेजर अरकाना" और "माइनर अरकाना" में विभक्त किया जाता है। यहां "अरकाना" शब्द का अर्थ "रहस्य" होता है। "मेजर अरकाना" के अन्तर्गत 22 कार्ड एवं "माइनर अरकाना" के अन्तर्गत 56 कार्ड आते हैं। इन 56 "माइनर अरकाना" कार्डस को भी 14-14 कार्डस में बांटा जाता है जिन्हें "सूट" कहते हैं। टैरो भविष्यफ़ल की अगली श्रंखला में हम जानते हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 कैसा रहेगा..!
राशि-मकर, राशि अधिपति-शनि, तत्व-पृथ्वी, स्वभाव-चर
वर्षफ़ल-(टैरो कार्ड-KING OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस कार्ड के अनुसार मकर राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2023 उत्तम फ़लदायक रहेगा। आपको इस वर्ष अपने कार्यों सफलता प्राप्त होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। घर परिवार का वातावरण सुखमय व सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। निवेश के लिए यह वर्ष अनुकूल है निवेश से लाभ होगा। यह वर्ष आपके लिए प्रगति व उन्नति देने वाला है। धन-सम्पदा प्राप्ति की संभावना है। वैभव-विलासित की वस्तुएं प्राप्त होंगी। राज्य से लाभ होगा। मान-सम्मान व पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। यश में वृद्धि होगी। यह वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए सफलतादायक व श्रेष्ठ सिद्ध होगा। 
आर्थिक स्थिति-(टैरो कार्ड-THE HIGH PRIESTESS)- यह "मेजर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। इस वर्ष मकर राशि वाले जातकों की आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। आपको धनलाभ होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक क्षेत्र में इस वर्ष अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए यह वर्ष आपके अनुकूल है निवेश से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। चल-अचल सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। धन संचय होगा। इस वर्ष आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। यह कार्ड संकेत करता है कि यदि आप धन संबंधी मामलों में विवेकपूर्ण व सोच-विचार कर निर्णय लेंगे तो यह वर्ष आपके लिए आशातीत धनलाभ के अवसर लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा ही सकारात्मक परिवर्तन आएगा।  
करियर/कर्मक्षेत्र/आजीविका-(टैरो कार्ड-PAGE OF SWORDS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का सूट कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। मकर राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कर्मक्षेत्र में सफलता का संकेत कर रहा है। आपको इस वर्ष अपने कर्मक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इस वर्ष आपको अपने कर्मक्षेत्र में लक्ष्यकेन्द्रित कार्य करना लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में यथोचित लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। इस वर्ष मकर राशि वाले जातकों को कर्मक्षेत्र में अपने दायित्वों के प्रति एकाग्रता से कार्य करना श्रेयस्कर रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है।
रोमांस/रिलेशनशिप-(टैरो कार्ड-FIVE OF CUPS)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक नकारात्मक कार्ड है। मकर राशि वाले जातकों को इस वर्ष अपने संबंधों से लाभ नहीं होगा। इस वर्ष अपने संबंधों के कारण आपका मन उदास व खिन्न रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी,संतान, मित्र व परिवार का अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होगा। अविवाहितों के विवाह में अवरोध व विलम्ब होगा। प्रेम संबंध सफल नहीं होंगे। आपको इस वर्ष अतीत से निकल कर वर्तमान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। निकट संबंधियों से उपेक्षा के कारण आपका मन निराश होगा। कभी-कभी घर-परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। आपके लिए यह आवश्यक है जो खो चुका है उसे लेकर विषादग्रस्त होने से अधिक बेहतर है जो आपके पास है उस पर अपना ध्यान केन्द्रित करना। दूर के संबंधों की अपेक्षा निकट की संबंधों को महत्त्व देना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आपके पास अभी श्रेष्ठ संबंध है किन्तु आपका ध्यान बिछड़े संबंधियों को लेकर व्यथित है जिससे आपको निराशा हो रही है। यह वर्ष अपने निकट के संबंधियों और वास्तविक शुभचिंतकों की पहचान का है अत: अपने करीबी संबंधों को महत्त्व दें।
हेल्थ-(टैरो कार्ड-THREE OF PENTACLES)- यह "माइनर अरकाना" श्रेणी का कार्ड है। यह एक सकारात्मक कार्ड है। यह कार्ड संकेत कर रहा है कि इस वर्ष मकर राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। इस वर्ष आप स्वस्थ व स्फ़ूर्तिवान महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य परेशानियों को छोड़कर वर्ष आप स्वस्थ व प्रसन्न रहेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। इस वर्ष आपको कांसे के पात्र में भोजन करना श्रेयस्कर रहेगा।
(निवेदन- उपर्युक्त भविष्यसंकेत टैरो कार्ड के माध्यम से राशियों के आधार पर किया गया है। व्यक्तिगत जन्मपत्रिका की ग्रहस्थितियों व दशाओं के कारण इसमें परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया 
(टैरो रीडर)
-प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
ये भी पढ़ें
Lal Kitab Rashifal 2023: मकर राशि का कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए क्या कहती है लाल किताब

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0