webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2020
  4. Scorpio in 2020

Scorpio 2020 love horoscope : वृश्चिक राशि 2020, रोमांस के लिए कैसा है नया साल

Scorpio in 2020
वृश्चिक राशिफल 2020 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल कुछ उपलब्धियां लेकर आ सकता है, क्योंकि यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में कोई नया शख्स दस्तक दे सकता है जिसके साथ आप एक लंबे समय अंतराल तक रिश्ता कायम रख सकते हैं।


आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ ऐसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, जो आपके प्रेम जीवन को बेहतर तरीके से बदल देंगे।
 
कुछ स्थितियां अचानक से बदलेंगी। इसके विपरीत कुछ लोगों को अपनी प्रेम जीवन में कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़ेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी रिलेशनशिप में आगे बढ़ने से पहले एक बार पुनर्विचार अवश्य करें और जब आपके जीवन में कोई साथी आ जाए अथवा यदि आप पहले से ही रिलेशनशिप में हैं तो अपने साथी की ओर पूर्ण समर्पित रहें और जीवन में उन्हें महत्व दें।

कुछ लोग अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं, जो उनके जीवन में काफी महत्व रखता होगा। वृश्चिक राशि 2020 के अनुसार 13 मई से लेकर 25 जून के बीच आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

यह ऐसा समय होगा, जब आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में ठंडे दिमाग से विचार करना होगा और इस समय के बीच जाने पर कोई अच्छा निर्णय लेना होगा। यदि आपका किसी से ब्रेकअप हो चुका है तो इस दौरान वह आपके जीवन में वापस आ सकते हैं। आपके लिए यह संभावनाओं का वर्ष है जिसमें आप अपने प्रियतम से मिल सकते हैं।


( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0