webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2020
  4. Astrology 2020 and Saturn

Astrology 2020 and Saturn : नए साल में शनि किसे करेंगे मालामाल, कौन हो सकता है बेहाल

Astrology 2020 and Saturn
ज्योतिष में शनि देव सभी ग्रहों में न्यायाधीश है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य देव और माता छाया के पुत्र हैं। शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस दिन भगवान शनि को तेल का दान किया जाता है। आइए जानते हैं शनिदेव से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और सभी के लिए साल 2020 में शनि की साढ़ेसाती का असर...
- शनि कर्म प्रधान देवता है।
 
- शनि के पिता सूर्य और माता छाया है। इसके अलावा शनि भाई यमराज और बहन यमुना है।
 
- शनि परिश्रमी व्यक्ति को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
 
- ज्योतिष में शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी माना गया है। 
 
- शनि इस समय धनु राशि में हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 
 
- इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। वृष और कन्या राशि पर ढय्या है।
 
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ होता है।
 
- शनिवार के दिन तेल और पीपल की पूजा करने के साथ शमी के पेड़ भी पूजा करने शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
 
-जिन लोगों के ऊपर शनि की दशा और महादशा चल रही हो उन्हें हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
साल 2020 में शनि ग्रह
 
इस साल शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से अपनी स्वराशि मकर में गोचर करेंगे। इसके साथ ही इसी वर्ष 11 मई से 29 सितंबर तक यह मकर राशि में ही वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। धनु और मकर राशि में पहले ही शनि साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। कुंभ राशि के लिए भी साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। 
मेष
साल 2020 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नहीं रहेगा।
वृष
वृष राशि के जातकों का साल 2020 में शनि की साढ़े साती से दूर-दूर का कोई भी नाता नहीं है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती को कोई प्रभाव देखने को मिलेगा।
कर्क
वर्ष 2020 में आप पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं रहेगा।
सिंह 
साल 2020 में सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप नहीं रहेगा। 
कन्या
वर्ष 2020 में कन्या राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होगा।
तुला
इस वर्ष शनि की साढ़े साती का असर तुला राशि के जातकों पर नहीं पड़ेगा।
वृश्चिक
साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली पर शनि की साढ़े साती नहीं है। 
धनु
इस वर्ष धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़े साती आपके अंतिम चरण में है। जाते शनि आपको कर सकते हैं मालामाल। 
मकर
शनि का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस साल आप शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में रहेंगे। समस्त आर्थिक संकट दूर होंगे, रूका हुआ हर पैसा मिलेगा। इस साल आप होंगे मालामाल। 
कुंभ 
इस वर्ष आपकी साढ़े साती का प्रथम चरण शुरु हो रहा है जो अगले 5 वर्षों तक आपकी कुंडली में रहने वाला है। शुभ कर्मों के प्रतिफल में आपको इस साल मिलने वाला है खूब सम्मान और खूब होगा धन का आगमन। 
मीन
इस वर्ष मीन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती नहीं है। कुंडली में शनि की स्थिति शुभ होने पर आपके लिए भी यह साल धन की दृष्टि से शुभ है। 
 
ये भी पढ़ें
आप जो दूध पी रहे हैं, वह मिलावटी तो नहीं? पहचानने में मदद करेंगे ये 8 टिप्स

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0