webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2019
  4. year 2019 and astrology

वर्ष 2019 में कैसी होगी बारिश, कितनी होगी फसल, क्या हाल होगा सरकार का, जानिए सब यहां ग्रहों की नजर से

वर्ष 2019
वर्ष 2019 में कौन सा ग्रह होगा बुलंदी पर, किस ग्रह का कैसा होगा देश पर असर, सब जानिए यहां 
 
2019 में क्या होगा? कैसी वर्षा होगी? फसल की पैदावारी पर क्या असर होगा? प्रजा व सरकार के बीच क्या रहेगा? जानिए ग्रहों की स्थिति से...
 
सूर्य : इस वर्ष सूर्य प्रभाव से सरकार व आतंकी गतिविधि से जनता में भय रहेगा। आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, वहीं धन्य-धान्य की वृद्धि होगी। फलों की फसल कम होगी।
 
चंद्र : चंद्र के प्रभाव से धन्य-धान्य होने से प्रजा में सुख-शांति आएगी व श्रेष्ठ वर्षा होगी। अच्छी फसल से कृषक व व्यापारी वर्ग में खुशी रहेगी।
 
मंगल : मंगल के प्रभाव से अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार जगत में भी धन्य-धान्य तो रहेगा, पर अनियमितता रहेगी।
 
बुध : बुध के प्रभाव से स्वर्ण के भाव में वृद्धि होगी। रंगीन वस्त्रों व सौंदर्य प्रसाधनों के भाव में वृद्धि होगी।
 
गुरु : गुरु के प्रभाव से सरकार व विपक्ष में अधिक विरोध होगा जिससे प्रजा पर संकट मंडराएगा। पशुओं पर कष्ट रहेगा। समुद्री तटों पर जन-धन की हानि व अत्यधिक संकट होंगे।
 
शुक्र : शुक्र के प्रभाव से भी वर्षा उत्तम होगी। रसमय पदार्थों की पूर्णता होगी। प्रजा सुखी होगी, विशेषकर महिला वर्ग सुखी रहेगा।
 
शनि : शनि के प्रभाव से वर्षा मध्यम रहने से फसल भी मध्यम रहेगी। पशुओं की हानि व मनुष्यों में रोग बढ़ेंगे। साथ ही चोरी, तस्करी, पाखंड व अपराधों में वृद्धि होगी। कहीं आंधी-तूफान से जन-धन की हानि, तो कहीं प्राकृतिक प्रकोप व कहीं अनावृष्टि। अतिवृष्टि से नुकसान होगा।
 
विशेष : ये विश्लेषण ग्रहों की स्थिति के अनुसार दिए गए हैं। कम या ज्यादा प्रभाव उनकी गति व स्थिति पर निर्भर करते हैं।

ये भी पढ़ें
तेजी से घटेगी पेट की चर्बी, अगर अपनाएंगे ये 5 कारगर उपाय

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0