webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2019
  4. gemini horoscope 2019

मिथुन 2019 का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल : धन-संपत्ति, घर-परिवार, परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर और सेहत जानिए सब एक साथ

gemini horoscope
मिथुन राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता से वो कठिन परिस्थितियों से निबटने की योग्यता रखते हैं। यह व्यावहारिक, परिश्रमी और जुझारू होते हैं। हमेशा आत्मनिर्भर रहना पसंद करते हैं। अच्छे सलाहकार और योजनाकार होते हैं लेकिन खुद पर अति आत्मविश्वास कभी-कभी संकट में भी डाल सकता है। 
 
मिथुन राशि वाले कुछ स्थूल शरीर के होते हुए कद-काठी के उत्तम होते हैं। दिमागी कार्यों व पत्रकारिता के क्षेत्र में सफल होते हैं। मान-प्रतिष्ठा भी इन्हें मिलती है। बुध उच्च या स्वराशि या मित्र का हो तो उच्च शिक्षा पाते हैं।
 
मिथुन राशि : काफी समय से रुके कार्यों में सफलता के योग हैं। प्रयास भरपूर करना पड़ेंगे। राहु देवता कुछ अड़ंगे डालेंगे। पुरुषार्थ व पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी।

 
व्यवसाय- कारोबार में सफलता मिलेगी जिससे ईर्ष्यालु लोग विरोध करेंगे। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। किसी बड़े कार्य से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। निर्णय जल्दबाजी में न करें। पूर्वार्द्ध मेंकठिनाई बढ़ सकती है। एकाधिक कार्य से जुड़ने तथा लाभ में वृद्धि के अवसर सहज ही मिलेंगे।
 
धन-संपत्ति- संपत्ति के नवीनीकरण, विस्तार तथा संपत्ति की खरीदी पर अधिक व्यय हो सकता है। कार्यक्षमता तथा कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। फालतू खर्च भी होगा। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। रुका हुआ प्रमोशन भी प्राप्त हो सकता है।

 
घर-परिवार- परिवार के छोटे सदस्यों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उनकी उन्नति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। परिवार में कलह हो सकती है, जो शीघ्र ही शांत होगी। कुछ वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। व्यय होगा।


 
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित रोग, चोट, मोच व स्नायु संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वृद्धजनों को अनियमितता से कष्ट बढ़ेगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। थकान व कमजोरी का अनुभव हो सकता है।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता-करियर- नए कार्यों तथा नए कार्यक्षेत्र में दिलचस्पी बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्वी पीछे रह जाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उच्च‍ शिक्षा के विघ्न दूर होकर मनपसंद शिक्षा संस्‍थान-स्‍थान प्राप्त होंगे। एकाग्रता बनी रहेगी। पठन-पाठन संबंधी बाधा दूर होगी। सफलता प्राप्त होगी।

 
यात्रा-प्रवास-तबादला- यदि दूर कहीं पर हैं, तो वापस घर के नजदीक स्थानांतरण होने के योग हैं। मनोरंजक यात्राएं लंबी हो सकती हैं। यदि नई नौकरी है तो मनोनुकूल स्थान पर जा सकने के योग हैं।
 
धार्मिक कार्य- धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में रुचि रहेगी। इस वर्ष कोई बड़ा धार्मिक या सामाजिक कार्य हो सकता है जिससे सर्वत्र प्रशंसा मिलेगी। पहाड़ों पर देवदर्शन के योग हैं। संत समागम के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में व्यय होगा। पुण्य संचय होगा।

 
कल्याणकारी उपाय- चींटियों को आटा-शकर चुगाएं। गाय की सेवा व अपंग व्यक्तियों की सहायता तथा हनुमानजी की आराधना से कष्ट में कमी तथा अनुकूलता प्राप्त होगी।

 

( ! ) Warning: Unknown: Write failed: No space left on device (28) in Unknown on line 0

( ! ) Warning: Unknown: Failed to write session data (files). Please verify that the current setting of session.save_path is correct (/var/lib/php/sessions) in Unknown on line 0