webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2018
  4. Gemini 2018 Horoscope

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मिथुन राशि के लिए क्या लाया है नया साल

Gemini 2018 Horoscope
मिथुन राशि-
 
इस वर्ष अधिकार प्राप्ति के योग हैं। कार्यभार बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। वर्ष के आरंभ में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी, प्रतिद्वंद्वी, गुप्त शत्रु बली रहेंगे। इससे प्रगति पर असर पड़ सकता है। कारोबार का विस्तार होगा।
 
धन-संपत्ति- एकाधिक संपत्ति की खरीदी या प्राप्ति संभव है। कारोबारी संपत्ति सहज प्राप्त होगी। गृह परिवर्तन के योग हैं। व्यापार के नवीनीकरण पर व्यय होगा। बाधा दूर होगी।
 
घर-परिवार- मांगलिक कार्य होंगे। यदि विवाह नहीं हुआ है तो इस वर्ष जरूर होगा। परिवार के सदस्यों में वृद्धि होगी। परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
स्वास्थ्‍य- पेट के रोग, स्त्री रोग व रक्ताल्पता संभव है। आयु वृद्धि से स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- उच्च शिक्षा की बाधा दूर होगी। सफलता प्राप्त होगी। करियर बनेगा।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- मनोनुकूल स्‍थान मिल सकता है। विदेश यात्रा संभव है। उन्नति होगी।
 
धार्मिक कार्य- केतु की शांति आवश्यक है। मछलियों को बाजरा चुगाएं। बड़ी साधना, पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजन होंगे। तीर्थ दर्शन होगा। निस्सहाय लोगों की सहायता करें। कार्य के साथ तीर्थ दर्शन संभव है। ज्ञान प्राप्ति होगी। कुत्तों को खाना खिलाएं। धर्मस्थान की मरम्मत आदि करवाएं। गणेश पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।