webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2018
  4. 2018 Virgo Horoscope

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए कन्या राशि के लिए क्या लाया है नया साल

2018 Virgo Horoscope
कन्या राशि-
 
वर्ष के उत्तरार्द्ध में कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। वर्ष के मध्य में बाधाएं आएंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से मुश्किलें दूर होंगी। बड़ों की सलाह मानें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धन-संपत्ति- नई संपत्ति प्राप्ति के प्रबल योग हैं। पुरानी संपत्ति के नवीनीकरण तथा विस्तार पर व्यय होगा। अनुबंध देख-भालकर करें। अपनी शक्ति के अनुरूप कार्य करने से सफलता मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। देनदारी कम होगी। पूंजी की सहूलियत रहेगी।
 
घर-परिवार- परिवार वृद्धि के प्रबल योग हैं। कोई बड़ा मांगलिक कार्य घर में होगा। जवाबदारी बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों की चिंता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की नौकरी आदि से परिवार में आय बढ़ेगी। कभी-कभी तनाव रहेगा।
 
स्वास्थ्‍य- हृदय संबंधी रोग, मोटापा, उदर या मूत्र विकार होने की आशंका है। खानपान पर नियंत्रण आवश्यक है। योग व व्यायाम का सहारा लेना पड़ेगा।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- शिक्षा के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। करियर बनाने के लिए सभी ओर से सहायता मिलेगी। एकाग्रता की कमी कभी-कभी रह सकती है।
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- इच्छा के अनुरूप स्थान, पद मिलने की संभावना अधिक है। कारोबारी यात्रा होगी। मनोरंजन तथा शिक्षा के लिए यात्राएं होंगी। 
 
धार्मिक कार्य- शनि मंत्र, हनुमानजी की सेवा तथा पीपल में जल चढ़ाने से अढैया के कष्ट कम होंगे। शिव पूजन से वृद्धि होगी। सत्संग का लाभ बारंबार मिलेगा।

ये भी पढ़ें
वर्ष 2018 : तुला राशि के लिए वर्ष की शुभता के विशेष उपाय