• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aditya roy kapur will soon start shooting film thadam hindi remake
Written By
Last Modified: Friday, 7 January 2022 (13:21 IST)

इस तमिल फिल्म के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

aditya roy kapur
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। हालांकि उनसे जुड़े अपडेट कम ही सामने आ रहे हैं। वहीं अब आदित्य रॉय कपूर की एक अपकमिंग फिल्म की जानकारी सामने आई है।

 
आदित्य रॉय कपूर जल्द ही तमिल की सुपरहिट फिल्म 'थड़म' के हिन्दी रीमेक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उन्होंने यह फिल्म पिछली साल साइन की थी। तभी से इस फिल्म को लेकर उनके फैंस बहुत उत्साहित थे।
 
आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में नजर आए थे। हाल ही में उनकी फिल्म 'ओम : द बेटल विदइन' से जुड़ी अनाउंसमेंट हुई थी। जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
 
ये भी पढ़ें
उल्लू एप पर EXIT में असफल क्रिकेटर और बीमा कंपनी घोटाले की कहानी