webdunia

Select Your Language

Notifications

webdunia
  1. धर्म संसार
  2. व्रत त्योहार
  3. आरती/चालीसा
  4. Lord Parshuram Aarti

Parshuram jayanti 2024: परशुराम जी की आरती

Lord Parshuram Aarti
Aarti Shri Parashuram Ji Ki : अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था इसलिए अक्षय तृतीया के दिन परशुराम जयंती मनाई जाती है। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है भगवान परशुराम की पावन आरती-  
 
भगवान परशुराम की आरती 
 
शौर्य तेज बल-बुद्ध‍ि धाम की॥ 
रेणुकासुत जमदग्नि के नंदन।
कौशलेश पूजित भृगु चंदन॥
अज अनंत प्रभु पूर्णकाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥1॥
 
नारायण अवतार सुहावन।
प्रगट भए महि भार उतारन॥
क्रोध कुंज भव भय विराम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥2॥
 
परशु चाप शर कर में राजे।
ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे॥
मंगलमय शुभ छबि ललाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥3॥
 
जननी प्रिय पितृ आज्ञाकारी।
दुष्ट दलन संतन हितकारी॥
ज्ञान पुंज जग कृत प्रणाम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥4॥
 
परशुराम वल्लभ यश गावे।
श्रद्घायुत प्रभु पद शिर नावे॥
छहहिं चरण रति अष्ट याम की।
आरती कीजे श्री परशुराम की॥5॥

ये भी पढ़ें
2 ग्रहों के कारण अक्षय तृतीया के स्वयंसिद्ध मुहूर्त में भी नहीं हो सकेंगे शुभ काम, सभी पर लगा विराम