Mon, 6 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. आईना 2018
  4. Space launch

साल 2018 : रचा इतिहास, 100 के पार पहुंची अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की संख्‍या

Space launch
मॉस्को। वर्ष 2018 खत्म होने को है, ऐसे में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र की दृष्टि से यह साल कैसा रहा इस पर भी चर्चा की जा रही है। वर्ष 1990 के बाद 2018 में ऐसा पहली बार हुआ है जब दुनियाभर में किए गए अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की संख्या 100 को पार कर गई है। रूस के रॉकेट एवं अंतरिक्ष विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।


साल 2018 में अब तक 112 अंतरिक्ष प्रक्षेपण कि‍ए गए हैं। इससे पहले आखिरी बार वर्ष 1990 में 100 से अधिक अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए गए थे। सूत्रों के अनुसार इस वर्ष अभी तीन अंतरिक्ष प्रक्षेपण और किए जाने हैं जिससे यह संख्या 115 तक पहुंच जाएगी।

विश्व में अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की संख्या को बढ़ाने में चीन का भी अहम योगदान है। चीन दिन-प्रतिदिन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है। चीन ने जहां एक ओर 2017 में 18 अंतरिक्ष प्रक्षेपण किए थे वहीं 2018 में वह 39वां अंतरिक्ष प्रक्षेपण करने जा रहा है।

भारत, न्यूजीलैंड और अमेरिका ने भी अपने अंतरिक्ष प्रक्षेपणों की संख्या में इजाफा किया है जबकि जापान और रूस ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों की संख्या को कम किया है।
ये भी पढ़ें
नागपुर में अदालत कक्ष के बाहर सहायक अभियोजक ने जज को थप्पड़ मारा