Fri, 3 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. आईना 2018
  4. Sikkim

सिक्किम के लिए सकारात्मक रहा साल 2018

Sikkim
गंगटोक। सिक्किम के लिए 2018 एक सकारात्मक साल रहा जब उसे भारत का पहला जैविक राज्य घोषित किया गया। सिक्किम को इस साल उसका पहला हवाईअड्डा मिला और पवन कुमार चामलिंग देश में सबसे अधिक समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने। पिछले साल सिक्किम में पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी लेकिन इस वर्ष इसमें इजाफा हुआ है।


पिछले साल डोकलाम गतिरोध और गोरखालैंड राज्य के लिए आंदोलन की वजह से पर्यटकों की संख्या कम रही। चामलिंग ने 1994 में 12 दिसंबर को पहली बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था और तब से वह पद पर हैं और 24 साल पूरे कर चुके हैं।

68 साल के चामलिंग ने इस साल 29 अप्रैल को पद पर रहते हुए दिवंगत ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़ा जो 23 साल, सात महीने और 17 दिन तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। आर्थिक मोर्ए पर सिक्किम उस समय सुर्खियों में रहा जब वह एक अप्रैल के प्रभाव से 30 अजैविक खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाकर पूर्ण जैविक राज्य बन गया।
ये भी पढ़ें
बैंक क्षेत्र के लिए परेशानी भरा रहा 2018, एनपीए-इस्तीफों का बोलबाला