Wed, 1 Apr 2026
webdunia

Notifications

webdunia
  1. सामयिक
  2. ऑनलाइन पत्रकारिता का डेढ़ दशक
  3. वेबदुनिया के 15 वर्ष
  4. Shivraj Singh Chouhan, Webdunia

वेबदुनिया की 15वीं वर्षगांठ पर शिवराजसिंह का संदेश

शुभकामना संदेश

Shivraj Singh Chouhan
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल वेबदुनिया की 15वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि वेबदुनिया विगत 15 वर्षों से हिन्दी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। यह भी जानकार खुशी हुई कि इंटरनेट पर जब किसी ने हिन्दी के बारे में सोचा नहीं था, तब इसके संचालकों ने यह करिश्मा कर दिखाया। निश्चित ही यह हिन्दी भाषा के लिए बहुत बड़ी सेवा है। सबसे खुशी की बात यह है कि 23 सितंबर, 1999 को इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के ही इंदौर शहर से हुई। 
 
वेबदुनिया परिवार और उसके संचालकों को शुभकामनाए देते हुए मुख्‍यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की यह पोर्टल न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हिन्दी की चमक बिखेरेगा। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वेबदुनिया उत्तरोत्तर आगे बढ़े और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। पुनश्च, वेबदुनिया परिवार को मेरी ओर से शुभकामनाएं, बधाई..!