Hanuman Chalisa

Year Ender 2023 : अजित पवार और मनोज जरांगे बने महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र

Webdunia
शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (22:43 IST)
Year Ender 2023 : वर्ष 2023 में महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य पर आरक्षण की राजनीति हावी रही और इसे लेकर साल के अधिकांश समय सामाजिक तनाव बना रहा। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व किया, लेकिन इसके कारण ओबीसी नेताओं को भी यह कहना पड़ा कि मराठों को आरक्षण देते समय मौजूदा ओबीसी आरक्षण प्रभावित नहीं होना चाहिए।
 
कोटा आंदोलन में अचानक उस समय तेजी देखी गई, जब पुलिस ने एक सितंबर को लातूर जिले में जरांगे के गांव में उनके अनशन स्थल पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलन तेज हो गया, जिससे सरकार को जरांगे के साथ बातचीत करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिसंबर में आश्वासन दिया था कि जरूरत पड़ने पर मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए विधानमंडल का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना विभाजित हो गई थी और बागी धड़े ने भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनाई, इसी तरह 2023 में अजित पवार अपने चाचा एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) संस्थापक शरद पवार को झटका देते हुए शिवसेना-भाजपा के साथ राज्य की गठबंधन सरकार में शामिल हो गए।
 
जुलाई 2023 में अजित पवार और कई राकांपा नेता शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए और अजित भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के अलावा दूसरे उपमुख्यमंत्री बने। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम ने लोकसभा चुनाव और उसके बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंच तैयार किया है।
 
महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश के बाद देश में दूसरी सबसे अधिक सीटें हैं। शरद पवार के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने से पहले, अजित पवार ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र दिया था जिसमें कहा गया था कि (शरद पवार नहीं) वह राकांपा के अध्यक्ष हैं।
 
इससे कानूनी विवाद शुरू हो गया कि कौनसा गुट ‘असली’ राकांपा है और ये मुद्दा निर्वाचन आयोग के समक्ष विचाराधीन है। इससे पहले फरवरी में उद्धव ठाकरे गुट को झटका देते हुए निर्वाचन आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न दे दिया था। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

Show comments

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

देश की राजनीति में बढ़ने जा रहा मध्यप्रदेश का कद, नितिन नबीन की टीम में किन नेताओं को मिल सकता है मौका?

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी

ईरान युद्ध का असर: खाड़ी देशों से आने वाले पैसे पर संकट, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

नहीं मान रहा ईरान, अमेरिकी जहाज पर किया हमला, क्‍या और तेज होगी जंग?

सभी देखें

यूपी के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : योगी आदित्यनाथ

बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे अमित शाह, बोले- विक्ट्रिम कार्ड खेलती हैं, कभी टूट जाता पैर, कभी बांध लेतीं पट्टी...

दिग्गज बोले, जेवर बना यूपी का गहना, वैश्विक हब बनने की ओर अग्रसर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

PM मोदी ने की सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात, जानिए पश्चिम एशिया को लेकर क्‍या हुई चर्चा?

केले के रेशों से बुना हरित भविष्य, मेरठ के हथकरघा से निकल रहीं इको-फ्रेंडली साड़ियां

अगला लेख