Biodata Maker

Vastu Tips : घर में इस तरह के बर्तन रखना चाहिए तो होगी लक्ष्मी की कृपा

WD Feature Desk
शुक्रवार, 7 जून 2024 (18:01 IST)
Vastu Tips : घर के बर्तनों का जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है। यह घर की ऊर्जा को संचालित करता है। नेगेटिव बर्तन किचन में नेगेटिव एनर्जी फैलाएंगे। आओ जानते हैं कि कौनसे बर्तनों की अधिकता से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और घर में बनी रहेगी बरकत।
 
मिट्टी शुक्र का, पीतल गुरु का, तांबा सूर्य का, लोहा शनि का, कांच, एल्युमिनियम और जर्मन राहु का कारक है। नॉनस्टिक, प्लास्टिक और स्टेनलेस स्टील के बर्तन घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह नुकसानदायक होते हैं। इसमें से पीतल के बर्तन में खाना खाना और तांबे के बर्तन में पानी पीना उत्तम फालदायी है। लोहे के बर्तन में खाना बनाना फायदेमंद है। पीतल के बर्तन माता लक्ष्मी को प्रिय है। पीतल के बर्तन वैसे भी शुभ माने जाते हैं। घर में इनकी अधिकता होता चाहिए। 
 
पीतल के नक्काशीदार बर्तन रखें: बर्तनों में पीतल के बर्तन घर का वास्तुदोष दूर करते हैं। इन बर्तनों की नक्काशी इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। इसके अलावा इनके आकार पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि घर के किस हिस्से में रखने पर वास्तुदोष कम होगा।
 
पीतल के बड़े आकार के इन बर्तनों पर भगवान के सूक्ष्म रूप की नक्काशी की जाती है जो काफी शुभ मानी जाती है। यह सूक्ष्म नक्काशी वास्तुदोष को दूर कर घर को सुख-समृद्धि से भर देती है। इन्हें घर की दीवारों और दरवाजों पर रखा जाता है।
 
वैज्ञानिक दृष्टि से ये बर्तन इतने शुभ हैं कि लोग इनमें गेहूं-चावल भरकर अपने घरों में रखते हैं। इससे घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है। अधिकतर लोग इन बर्तनों को कला की दृष्टि से भी खरीदते हैं। वर्तमान में बाजार में वास्तुनुरूप उपलब्ध इन बर्तनों पर कारीगरी का अद्भुत नमूना देखते ही बनता है।

Show comments

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

सावधान! 60 साल बाद लौट रहा है 'रौद्र' संवत्सर, ये 5 भविष्यवाणियां बदल देंगी दुनिया का नक्शा

मीन राशि में बना त्रिग्रही योग: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

सभी देखें

28 March Birthday: आपको 28 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 में कब है हनुमान जयंती?

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अगला लेख