suvichar

वास्तु टिप्स : सोते समय सिरहाने क्या रखें और क्या न रखें, जानिए

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (16:54 IST)
वास्तु और ज्योतिष के अनुसार कुछ वस्तुओं के सिरहाने रखने से अच्‍छी नींद के साथ ही सौभाग्य और आरोग्य प्राप्त होता है, जबकि कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं जो आपकी रातों की नींद उड़ाने के साथ ही सेहत संबंधी नुकसान भी पहुंचा सकती है। आओ जानते हैं कि सिरहाने क्या रखें और क्या नहीं।
 
 
ये 5 चीजें सिरहाने रखकर सोना चाहिए- These 5 things should be kept by the head :
 
1. पानी का लोटा : आप अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह उसे किसी पेड़-पौधे में डाल दें या बाहर उचित स्थान पर ढोल दें। ऐसा करने से सेहत में लाभ मिलता है।
 
2. चाकू : ऐसा कहा जाता है कि यदि आप या बच्चे सोते समय सपने में चौंककर उठ जाते हैं या डरावने सपने आते हैं तो उनके तकिये के नीचे चाकू, कैंची या लोहे की कोई वस्तु जरूर रखें।
 
3. लहसुन : लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यदि आप लहसुन की कुछ कलियां अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।
 
4. सौंफ : तकिये के नीचे सौंफ रखकर सोने से राहुदोष समाप्त हो जाता है। इससे बुरे सपनों में भी राहत मिलती है और मानसिक परेशानियां से छुटकारा मिलता है।
 
5. हरि इलायची : सौंफ के अलावा तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
ये 8 चीजें सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए- Don't sleep with these 8 things on your head :
 
1. इलेक्ट्रॉनिक मशीन : आपके सिरहाने इलेक्ट्रॉनिक मशीन नहीं रखी होना चाहिए। इससे मानसिक शांति में बाधा उत्पन्न होगी। जैसे मोबाइल, फोन, लैपटॉप, घड़ी, टीवी, वीडियो गेम आदि। कहते हैं कि इनसे निकलने वाली किरणें शरीर और मन दोनों को नुकसान पहंचाती है।
 
2. तेल की बोतल : वास्तु के अनुसार सिरहाने कभी भी तेल की बोतल नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे जहां दांपत्य जीवन में खटपट होती है। वहीं कई अन्य प्रकार की समस्या भी खड़ी हो जाती है।
 
3. जूते-चप्पल : ऐसी जगह सिर रखकर नहीं सोना चाहिए जहां पर जूते चप्पल रखें हो। कई लोग सोने से पहले अपने बेड के पास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। वास्तु के अनुसार इससे निगेटिव ऊर्जा का निर्माण होता है।
 
4. दर्पण : दर्पण या आईना सिरहाने या पैर दोनों ही ओर नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे वैवाहिक जीवन में कलेश पैदा होता है।
 
5. किताबें : किताबों के साथ ही अखबार या मैगजीन भी सिरहाने नहीं रखना चाहिए। इससे भी नकारात्मकता और अशुभता बढ़ती है।
 
6. ओखली : ओखली या खलबत्ते जैसी चीजें नहीं रखना चाहिए। इससे रिश्तों में तनाव के साथ ही सुख शांति भी प्रभावित होती है। व्यक्ति व्यर्थ के कामों में पड़ता है।
 
7. पर्स या वॉलेट : पर्स, वॉलेट या बटुआ यदि सिरहाने रखा है तो जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
8. रस्सी या जंजीर : वास्तु के अनुसार, रस्सी और जंजीर या इसी तरह की चीजें अशुभ प्रभाव डालती हैं। इससे मनुष्य के कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं और उसके काम बिगड़ते हैं।
 

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख