Hanuman Chalisa

लिविंग रूम में ये 5 चीजें हैं तो खुशियां और उन्नति निश्चित आएगी

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (13:08 IST)
लिविंग रूम को बैठक रूम, स्वागत कक्ष या ड्राइंग रूम कहते हैं। इस रूम का सुसज्जित और सुंदर होना जरूरी है। यदि आप खुशियां और उन्नति चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार बैठक रूम में ये 5 चीजें जरूर रखें। आओ जानते हैं कि कौनसी हैं वे पांच चीजें।
 
1. घोड़े या मछली की तस्वीर : तरह तरह की तरक्की चाहिए तो समुद्र किनारे दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। यह तस्वीर किसी वस्तुशास्त्री से पूछकर ही लगाएं। घोड़ों की तस्वीर न लगाना चाहें तो आप तैरती हुए मछलियों के चित्र भी लगा सकते हैं। इससे भी तरक्की और खुशहाली के मार्ग खुलते हैं।
 
2. संयुक्त परिवार का चित्र : शांति चाहिए तो गृह कलह या वैचारिक मतभेद से बचने के लिए हंसते-मुस्कुराते संयुक्त परिवार का चित्र लगाएं। खुद के ही परिवार के सदस्यों का प्रसन्नचित मुद्रा में दक्षिण-पश्चिम दिशा के कोने में एक तस्वीर लगाएं। पारिवारिक सुख और शांति हेतु आप बैठकर रूप में घोसले में अपने बच्चों के साथ बैठी चिड़िया का चित्र भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही प्रसन्नता देगा।
 
3. गुलदस्ता : बैठक रूम में सुंदर फूलों का गुलदस्ता उत्तर या ईशान दिशा में रखें। यदि यह प्राकृतिक है तो ज्यादा बेहतर होगा। एक कांच के बॉउल में पानी भरकर उसमें ताजे फूल रखने से घर परिवार में खुशियों का माहौल बनता है। 
 
4. रंग रोगन : दीवारों और टाइल का रंग सफेद, हल्के पीले, हल्के नीले या हरे रंग का होना चाहिए। दीवारों का रंग लाल, गहरा नीला या काले रंग का नहीं होना चाहिए। बैठक रूम में खिड़की और दरवाजे के पर्दे मिलते-जुलते रंगों में ही प्रयोग करें। सोफा सेट के कुशन थोड़े अलग रंग के रखें। वैसे चंद्र, गुरु, बुध और शुक्र के रंगों का ही प्रयोग करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।
 
5. प्रकाश : बैठक रूम में प्रकाश की व्यवस्था बहुत अच्छी होनी चाहिए, क्योंकि यह सुख और भाग्य लाता है। पवन की झंकार (विंड चाइम्स) बैठक रूम के दरवाजे पर लगाई जा सकती है। पर्दे और कुशन सुंदर और अच्छी डिजाइन वाले रखें। अच्छी सी पेंटिंग, लेस व घुंघरू की सजावट या हैंड एम्ब्रॉयडरी भी कर सकती हैं।

Show comments

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सभी देखें

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

मंगल-शनि की युति से बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

02 अप्रैल से शनि-मंगल की महायुति, क्या आने वाला है बड़ा बदलाव? ज्योतिषियों ने दिए अशुभ संकेत

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Varuthini Ekadashi 2026: वरूथिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा

अगला लेख