वास्तु : ऊंट की मूर्ति देती है तरक्की, बदल देती है तकदीर
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
ऊंट की मूर्ति रखने का प्रचलन राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में भी है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार यह मूर्ति बहुत ही शुभ मानी जाती है। इससे घर में रखने से तरक्की मिलती है और हर कार्य में सफलता के योग बनते हैं।
ऊंट की मूर्ति ( Camel statue) :
1. ऊंटी की मूर्ति भी घर में रखने का प्रचलन है। ऊंटों के जोड़े की मूर्ति को ड्राइंगरूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखा जाता है।
2. ऊंट कठिन परिश्रम का प्रतीक है। करियर में उन्नती हेतु या व्यावसायीक प्रतिष्ठानों में ऊंटों की मूर्ति या तस्वीर रखी जाती है।
3. यह मन को स्थिर रखकर सफलता प्रदान करता है। परिवार के लोग मानसिक रूप से सुदृड़ और रिलैक्स रहते हैं।
4. चीनी वास्तु विज्ञान फेंगशुई के अनुसार ऊंट नौकरी, व्यावसायिक एवं आर्थिक बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है।
5. ऊंट की मूर्ति को ऑफिस और घर दोनों ही जगहों पर रखा जा सकता है। इससे प्रगति की राह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
6. घर में ऊंट की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है, लेकिन अगर ऊंट को जोड़े में रखा जाए तो धन का आगमन भी तेज होता है और आर्थिक स्थिति उन्नत होती है।