• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kalyan Singh
Written By
Last Updated : Monday, 23 August 2021 (12:29 IST)

UP: अब कल्याण सिंह के नाम पर होगी सड़क, राम जन्‍मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम बदलेगा

KalyanSingh
लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को यूपी के उपमुख्‍यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने बड़ा ऐलान करते कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला किया है।

 
अब राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के महत्वपूर्ण योगदान था। पीडब्ल्यूडी इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा और सरकार कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग कर देगी।
 
कल्याण सिंह की राम मंदिर आंदोलन में भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने इसके लिए अपनी सत्ता की कुर्बानी तक दे डाली थी। लिहाजा सरकार ने राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें
सितंबर में 3rd Wave की आशंका, रोज आ सकते हैं 4-5 लाख Corona केस