Hanuman Chalisa

जावेद हबीब ने महिला के बालों में थूका, मुकदमा दर्ज

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (14:10 IST)
मुजफ्फरनगर। मशहूर हेयर स्टाइल डिजाइनर जावेद हबीब के एक महिला के हेयर कटिंग के दौरान बालों पर थूकने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुजफ्फरनगर के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
 
पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर करते हुए मुजफ्फरनगर मंसूरपुर थाने में मुकदमा भी पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
 
जावेद हबीब ने बागपत की रहने वाली निवासी एक महिला के बालोन में थूका था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर जावेद हबीब की इस घिनौनी करतूत का जैसे ही पीड़ित महिला का पता चला उसने तुरंत मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
 
इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों द्वारा जावेद हबीब के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और जावेद का पुतला फूंका।
 
हिंदू संगठनों में जावेद हबीब की घिनौनी हरकत को लेकर गुस्सा है और उनका कहना है कि यह सब सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
 
हालांकि जावेद ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी है, लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस ने जावेद हबीब के खिलाफ 355, 504, के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम महामारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी हबीब के गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
 
पीड़ित महिला का कहना है कि नामचीन हेयर कटर से वह कभी भी बाल नहीं कटवायेंगी, भले ही उन्हें अब नुक्कड़ के रहने वाले नाई से हेयर कटिंग करवानी पड़े।

Show comments

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

मंदिर पर कब्जा, गांव की सड़क खराब, CM योगी से लगाई पीड़ितों ने गुहार

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026, दो चरणों में मतदान की संभावना

अगला लेख