Biodata Maker

आज से होंगे कई नियमों में बदलाव, जानिए आपके रोजमर्रा के जीवन पर क्या पड़ेगा असर

Webdunia
शनिवार, 1 अक्टूबर 2022 (09:15 IST)
नई दिल्ली। देश में आज शनिवार, 1 अक्टूबर से कई बदलाव होने जा रहे हैं। इससे आपके रोजमर्रा के जीवन पर भी गहरा असर पड़ेगा। आप भी जानिए कि आपके जीवन इन बदलावों का क्या असर होगा।
 
1. गैस के दाम घटाए: आज से तेल कंपनियों ने त्योहारी सीजन में कमर्शियल रसोई गैस के दाम आंशिक रूप से घटा दिए। लगातार 6ठे महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस के दाम नहीं घटाए गए हैं। IOCL के मुताबिक दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपए, कोलकाता में 36.5 रुपए, मुंबई में 32.5 रुपए, चेन्नई में 35.5 रुपए घटाए गए हैं। अब दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसके दाम 1959 रुपए हो गए। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1811.5 रुपए हो गई जबकि चेन्नई में यह 2009.50 रुपए में मिलेगा।
 
2. डेबिट और क्रेडिट कार्ड से नियम बदलेंगे: 1 अक्टूबर से डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव किया जा रहा है। 1 अक्टूबर से कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइजेशन रूल बदलने जा रहा है। इससे ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं को रोका जा सकेगा। इसमें ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा और इसी से पेमेंट हो सकेगा। इससे पहले की तुलना में डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करना अधिक सुरक्षित हो जाएगा।
 
3. हो रहा है म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव: 1 अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले लोगों के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी हो जाएगा। वहीं ऐसा नहीं करने वाले निवेशकों को एक डिक्लेरेशन भरना होगा। डिक्लेरेशन में नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी। अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं तो इसका ध्यान जरूर रखें।
 
4. फ्री बिजली की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में फ्री बिजली की सुविधा का लाभ उठाने के लिए अब नियम बदल गया है। बिजली बिल पर दिल्ली सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी को 30 सितंबर के बाद बंद कर दिया गया है। अब अप्लाई करने वाले उपभोक्ताओं को ही इसकी सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
 
5. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होगा: वायु प्रदूषण से जंग के लिए 1 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू होगा। इससे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी। सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है।
 
6. अटल पेंशन योजना में होगा बदलाव: सरकार ने अपनी पॉपुलर स्कीम अटल पेंशन योजना के नियमों में बदलाव किया है। टैक्सपेयर्स अब इसका फायदा नहीं उठा पाएंगे यानी अगर आप इंकम टैक्स के दायरे में आते हैं तो इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
 
7. डीमैट खाते के नियम में होगा बदलाव : डीमैट खाता अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 14 जून को एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना जरूरी है। इसके बिना 1 अक्टूबर से डीमैट अकाउंट में यूजर लॉगिन नहीं कर पाएंगे। अब खाते में लॉगिन करने के लिए पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फिर पासवर्ड दर्ज करना होगा। इससे डीमैट खाते से जुड़े फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाई जा पाएगी।
 
8. मोदी करेंगे 5 जी सेवा लॉन्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अक्टूबर 2022 को भारत में बहुप्रतीक्षित 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। इस बयान के मुताबिक मोदी चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद अगले कुछ वर्षों में पूरे देश में 5जी सेवा का विस्तार किया जाएगा।
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

अयोध्या में रामनवमी की धूम, सरयू में लाखों ने लगाई आस्था की डुबकी, जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हुई रामनगरी

जोजिला दर्रे पर वाहन पर हिमस्खलन से 6 की मौत, 5 घायल, बचाव अभियान जारी

UP के कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल

Fact check - छिंदवाड़ा बस दुर्घटना में वाहनों के फिटनेस और बीमा संबंधी खबरें भ्रामक, दस्तावेज पूर्णतः वैध पाए गए

अगला लेख