Biodata Maker

1 नवंबर से बैंक, रेलवे से जुड़े नियमों में होगा बड़ा बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (19:28 IST)
नई दिल्ली। 1 नवंबर से कई ऐसे बदलाव होंगे जिनका आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ने वाला है। 1 नवंबर से बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का चार्ज लगेगा, रेलवे के टाइम टेबल में भी बदलाव होगा। इसके अतिरिक्त गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जानिए क्या-क्या बदलने वाला है-

पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज : अब आपको बैंकों में पैसा जमा करने और निकालने पर चार्ज देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने इसकी शुरुआत की है। बैंक निर्धारित सीमा से अधिक बैंकिंग करने पर अलग से चार्ज लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए 150 रुपए चुकाने होंगे। साथ ही खाताधारकों के लिए तीन गुना तक पैसा जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहक चौथी बार पैसा जमा करते हैं तो उन्हें 40 रुपए चुकाने होंगे।

Whatsapp हो जाएगा बंद : 1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर 1 नवंबर से व्हाट्‍सएप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा।

ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव : देशभर में  1 नवंबर से भारतीय रेलवे (Indian Railway) ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने जा रहा है। पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से 31 अक्टूबर की तारीख आगे तय की गई है। अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। 13 हजार यात्री ट्रेनों के समय और 7 हजार मालगाड़ी के समय बदलेंगे।देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी 1 नवंबर से बदल जाएगा।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव : 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। LPG की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। खबरों के मुताबिक LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा सकती है।

Show comments

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

LIVE: फिलीपींस में एनर्जी इमरजेंसी लागू, बिजली और तेल सप्लाय पर बढ़ा खतरा

19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, CM धामी बोले- सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी, अब तक 10 लाख ने कराया पंजीकरण

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में धमाका से लगी आग

स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर, अनीता संग 4400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

गुजरात विधानसभा में ऐतिहासिक UCC बिल पारित, अब शादी, तलाक और लिव-इन पर सख्त कानून

अगला लेख