Festival Posters

RBI का गोल्ड लोन पर बड़ा फैसला, क्या है बुलेट पुनर्भुगतान ऑप्शन का फायदा?

Webdunia
शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (12:08 IST)
Gold Loan : भारतीय रिजर्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत सोने के बदले कर्ज (गोल्ड लोन) को दोगुना कर चार लाख रुपए कर दिया है। यह सीमा उन शहरी सहकारी बैंकों के लिए बढ़ाई गई है, जिन्होंने प्राथमिक क्षेत्र को कर्ज के तहत सभी लक्ष्यों को 31 मार्च 2023 तक पूरा किया है।
 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि शहरी सहकारी बैंकों (UCB) जिन्होंने 31 मार्च 2023 तक प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) के तहत समग्र लक्ष्य तक उप-लक्ष्य पूरा कर लिया है, उनके लिए बुलेट पुनर्भुगतान योजना के तहत गोल्ड लोन की मौजूदा सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए करने का निर्णय किया गया है।
 
क्या है बुलेट पुनर्भुगतान योजना : ‘बुलेट’ पुनर्भुगतान योजना के तहत कर्ज लेने वाला मूल राशि और ब्याज का भुगतान कर्ज अवधि के अंत में एकमुश्त करता है। हालांकि सोने के बदले कर्ज पर ब्याज का आंकलन पूरी अवधि के दौरान हर महीने किया जाता है, लेकिन मूल राशि और ब्याज का भुगतान एकबारगी करना होता है। इसीलिए इसे ‘बुलेट’ पुनभुर्गतान के नाम से जाना जाता है।
 
गोल्ड लोन के ब्याज दर की गणना हर महीने की जाएगी। कुल मूलधन और ब्याज राशि एक ही भुगतान में देय होगी। इसमें लोनधारकों को नियमित मासिक ईएमआई का भुगतान नहीं करना पड़ता है। इसलिए उन्हें लोन चुकाने के लिए अधिक समय और लचीलापन मिलता है।
 
Edited by : Nrapendra Gutpa

Show comments

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

MCX पर 11,313 रुपए बढ़े चांदी के दाम, सोना भी 1.44 लाख पार, ट्रंप के बयान से बहार

पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, भारत 6वें नंबर पर; यूपी का लोनी बना सबसे गंदा शहर, दिल्ली चौथे स्थान पर

क्या कुवैत में परमाणु अलर्ट जारी हुआ है? जानिए सिविल डिफेंस की चेतावनी का सच

Ram Navami 2026: अयोध्या राम मंदिर में कब मनेगी रामनवमी? जानें सही तिथि, 26 या 27 मार्च

बहनों ने दी भैया मोहन को जन्मदिन की बधाई, सीएम यादव बोले- उनके ही आशीर्वाद से फल-फूल रहा प्रदेश

अगला लेख