khatu shyam baba

UPI भुगतान पर लगेगा चार्ज, जानिए क्या है NPCI का प्लान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (12:41 IST)
  • बड़े व्यापारियों पर लग सकता है चार्ज
  • मिलेगी UPI से एक बार में 5 लाख तक के भुगतान की सुविधा
  • हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों में ही हो सकेगा भुगतान
UPI payment news : भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के प्रमुख दिलीप अस्बे ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बड़े व्यापारियों को अगले 3 साल में यूपीआई-आधारित भुगतान के लिए उचित शुल्क देना पड़ सकता है। इस बीच NPCI 10 जनवरी से यूपीआई यूजर्स को बड़ी सुविधा शुरू करने जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनपीसीआई का पूरा ध्यान नकदी के लिए एक व्यावहारिक भुगतान विकल्प प्रदान करना और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की स्वीकार्यता बढ़ाने पर केंद्रित है।
 
उन्होंने कहा कि भविष्य में नए इनोवेशन, अधिक लोगों को इस सिस्टम से जोड़ने और ‘कैशबैक’ जैसे प्रोत्साहनों के लिए बहुत अधिक धन की जरूरत होगी। 50 करोड़ लोगों को व्यवस्था से जोड़ने की आवश्यकता है।
 
कस्बे ने कहा कि दीर्घकालिक नजरिये से बड़े व्यापारियों पर एक उचित शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह कब लागू होगा। यह एक वर्ष, दो वर्ष, या तीन वर्ष बाद हो सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिसंबर, 2023 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस को लेकर एक बड़ा ऐलान करते हुए इसके ट्रांजैक्शन लिमिट को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया। यूजर्स यह पेमेंट केवल हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों को ही कर पाएंगे। NPCI ने पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (PSBs) और APs को यह सुविधा 10 जनवरी, 2024 से प्रदान करने को कहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

गुजरात के 38 लाख बच्चों को अब मिड-डे मील में मिलेगी 'मिलेट सुखड़ी', कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख