khatu shyam baba

New Year 2024 : नए साल में Change होंगे Rules, जल्द करवा लें ये काम वरना बढ़ जाएंगी मुश्किलें

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (18:33 IST)
New Rules From 1st January 2023 :  नए साल की शुरू होने में कुछ दिन शेष हैं। महीने की समाप्ति के साथ ही कुछ नियम भी बदलने वाले हैं। आप 31 दिसंबर तक ये काम जरूर करवा लें वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। जानिए कौनसे नियम बदलने वाले हैं।
 
1. रिटर्न फाइल (Updated ITR Filing) : आयकर रिटर्न फाइल (Income Tax Return) करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की थी, लेकिन कई टैक्‍सपेयर्स ने अभी तक यह काम नहीं पूरा किया है। 31 दिसंबर 2023 तक लेट फीस के साथ अपडेटेड आईटीआर फाइल (Updated ITR Filing) करना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो 1 जनवरी से और ज्‍यादा जुर्माने का भुगतान करना पड़ सकता है।
 
2. डीमैट अकाउंट में जोड़े नॉमिनी (Demat Account Nomination) : अगर आप शेयर बाजार में इनवेस्ट करते हैं तो आपको 31 दिसंबर से पहले नॉमिनी जोड़ लेना चाहिए, क्‍योंकि सेबी ने डीमैट अकाउंट (Demat Account Nomination) में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर दी है। नॉमिनी नहीं जोड़ने पर डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकता है, जिससे शेयरों की खरीद और बिक्री नहीं कर पाएंगे। म्‍यूचुअल फंड (Mutual Fund) में भी निवेश करते हैं तो भी नॉमिनी जोड़ना आवश्यक होगा। ऐसा नहीं करने पर फंड जमा और निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
3. बंद हो सकती है UPI ID : जिन UPI आईडी का प्रयोग पिछले एक साल से नहीं किया जा रहा है, वे बंद हो जाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेटीएम, गूगल पे, फोन पे जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप के UPI आईडी को बंद करने का फैसला लिया है। अगर आपका भी कोई ऐसा यूपीआई आईडी है तो उससे तुरंत लेन-देन करें।
 
4. बैंक लॉकर एग्रीमेंट (Bank Locker Agreement) : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों का लॉकर एग्रीमेंट (Bank Locker Agreement) संशोधित करा लें, इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। अगर आप भी बैंक लॉकर ले रखें हैं तो नए लॉकर एग्रीमेंट को जल्‍द से जल्‍द पूरा कर लें। अगर ये काम 31 दिसंबर तक पूरा नहीं हुआ तो आपको बैंक लॉकर खाली करना पड़ सकता है। एजेंसियां

Show comments

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

गुजरात के अंबाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन के समय में बदलाव

गैस प्लांटों पर हमले से दुनिया में हड़कंप, तेल 110 डॉलर पार; नवरात्रि-गुड़ी पड़वा की धूम

LIVE: ईरान का पलटवार, कतर के रास लफान गैस प्लांट पर हमला

साउथ पार्स पर हमला: ईरान का पलटवार अलर्ट, तेल-गैस संकट से दुनिया में मचेगी हलचल

Iran-Israel War : मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

अगला लेख