• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. hike in LPG cylinder price
Written By
Last Updated : Thursday, 19 May 2022 (10:51 IST)

3.5 रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर, पूरे देश में 1000 रुपए पार

LPG cylinder price
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए। दिल्ली में LPG के दाम बढ़कर 1003 रुपए हो गए। पूरे देश में घरेलू सिलेंडर के दाम 1000 रुपए के पार पहुंच गए।

अब 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1029.00 रुपए, मुंबई में 1002.50 रुपए और चेन्नई में 1018.50 रुपए होगी। इससे पहले 7 मई को 50 रुपए बढ़ाए गए थे।
 
पटना में 14.2 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर तीन रुपए महंगा हो गया। इसकी कीमत 1098.00 रुपए से बढ़कर 1101.00 रुपए पर पहुंच गई। इस माह तीसरी बार रसोई गैस की कीमतों में बदलाव किया गया है।

कमर्शिअल गैस सिलेंडर भी 8 रुपए महंगा हुआ है। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शिअल गैस सिलेंडर 2346 रुपए से बढ़कर 2354 रुपए हो गया।