• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. टीचर्स डे
  4. Teachers day 2025 wishes
Written By WD Feature Desk
Last Updated : Thursday, 4 September 2025 (13:47 IST)

Happy Teachers Day 2025: जीने की कला सिखाते हैं... शिक्षक दिवस पर अपने टीचर्स को ये बधाई सन्देश भेजकर व्यक्त करें उनके प्रति अपना सम्मान

shayari on teachers day in hindi
Teachers day 2025 wishes: हर वर्ष 5 सितंबर को देश भर में शिक्षकों के कठिन परिश्रम, समर्पण और ज्ञान को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस विशेष दिन का मकसद शिक्षकों के प्रति आदरपूर्वक भाव व्यक्त करना होता है। यहां हम टीचर्स डे के लिए शानदार कोट्स का कलेक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं जिन्हें आप अपने सम्मानीय शिक्षकों को भेज कर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।

1. गुरु की ऊर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार,
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार।
गुरु का सानिध्य ही, जग में हैं उपहार
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
2.  गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
3. जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान,
जो करता है वीरों का निर्माण। 
जो बनाता है इंसान को इंसान,
ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
4. दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें,
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
5. जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
6. मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
7. जीने की कला सिखाते शिक्षक 
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ते शिक्षक।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
8. शिक्षक ईश्वर से बढ़कर होते है,
ये कबीर बतलाते है,
क्योंकि शिक्षक ही भक्तो को 
ईश्वर तक पहुंचाते हैं। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
9. अक्षर हमें सिखाते,
शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन जीना हमें सिखाते। 
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
10. साक्षर हमें बनाते हैं, 
जीवन क्या है समझाते हैं, 
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढ़ाते हैं, 
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक-गुरु कहलाते हैं।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
11. गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, हम समर्थ बलवान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
12. गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
13. गुरु मन में बैठत सदा, गुरु है भ्रम का काल,
गुरु अवगुण को मेटता, मिटें सभी भम्रजाल।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
14. गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिना दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधे, गुरु बिन बढ़े न शान।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
15. पेरेंट्स के बाद जिनका है स्थान,
हाथों में जिनके फ्यूचर की कमान ।
जो जमाये पेरेंट्स की तरह हक ,
वो है हमारे रिस्पेक्ट अध्यापक ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
16. आपको हमने इतना सताया,
फिर भी आपको कभी गुस्सा ना आया।
अपना पूरा कर्तव्य निभाते हुए,
अनुशासन का हमें पाठ पढ़ाया
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
17. मेहनत की राह पर चलना सिखाते हैं ,
जुनून की आग में जलना सिखाते हैं ।
जिनको कितना सतालो वो कभी नहीं रुठते ,
वो ही हम बच्चों में सफल इंसान ढूंढते।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
18. मात-पिता के बाद जो हमे दुआ
देते है खुश रहने की
वो है हमारे अध्यापक जिनको आदत
है हमारी बेतुकी बातें सहने की।।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
19. समाज को वह जागरूक बनाता है,
मां-बाप को विश्वास दिलाता है,
बिना कोई रिश्ते के अपना बनाता है,
शिक्षक ही जीवन जीना सिखाता है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
20. कड़ी धूप में जो दे वट वृक्ष की छाया,
ऐसी है उनके ज्ञान की माया,
ज्ञान की ऐसी करते है वो वर्षा,
जिससे हर शिष्य का जीवन हर्षा।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
21. आप हमें पढ़ाते हो, आप हमें समझाते हो,
हम बच्चों का भविष्य आप ही तो बनाते हो।
गुरु की शरण में जो जाए,
चरण पकड़ के ज्ञान जो पाए,
उसकी जिंदगी सफल हो जाए।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
22. सत्य और न्याय के पथ पर,
चलना शिक्षक हमें बताते है,
संघर्षों से लड़ कर जीतना,
शिक्षक हमें सिखाते है।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
23. हमेशा चिंता में आप हमारे रहते,
कुछ भी बोले आपसे, पर आप कुछ ना कहते
देते है अपने छात्रों को एकदम निखार ,
उन अध्यापकों को हमारा शत-शत नमस्कार ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
24. हमे सिखाते अच्छी बाते ,
चाहे हम उन्हें कितना सताते ।
देते झोली भर-भर ज्ञान ,
ताकि कोई छात्र ना रहे अनजान ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
25. शिक्षा की कद्र करना सिखाते हो
जीवन को कैसे जीना बताते हो
अपने कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होते
चाहे बच्चे आपको कितना ही सताते हो ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
***
26. माता-पिता के बाद जिनका स्थान है,
उनका चरित्र उत्तम और महान है ।
ऐसे महान गुरुओं को मेरा नमस्कार,
जिनके लिए हर बच्चा समान है ।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
*** 
27. ऊपर-ऊपर से वो होते कठोर,
ध्यान रहता कक्षा में चारों ओर।
कोशिश पूरी रहती टीचर की,
बच्चा उनका ना रहे कमज़ोर।
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं



 
 
ये भी पढ़ें
Silent heart attack: डेस्क जॉब करने वालों में क्यों बढ़ रहा है साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा? जानिए लक्षण और बचाव के उपाय