Hanuman Chalisa

यह है नागपंचमी का खास प्रसाद, इस सरल विधि से बनाएं शाही मीठा चूरमा

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (11:29 IST)
पारंपरिक शाही मीठा चूरमा
 
इस नागपंचमी पर बनाएं पारंपरिक शाही मीठा चूरमा। भगवान शिव और नाग देवता प्रसन्न होकर देंगे वरदान...
 
सामग्री :
आटा 500 ग्राम, 400 ग्राम पिसी चीनी (बूरा), 100 ग्राम मावा, 100 ग्राम मिश्री, 1/2 चम्मच केसर, 2 चम्मच पिसी छोटी इलायची, पाव कप पिस्ता, घी आवश्यकतानुसार, 1 चम्मच गुलाब जल।
 
विधि :
* पारंपरिक व्यंजन चूरमा-लड्‍डू बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में घी का अच्छा मोयन देकर कड़ा सान लें।
 
* फिर इसकी मुठियां बना लें।
 
* एक कड़ाही में घी गर्म करके बादामी तल लें।
 
* तत्पश्चात इन्हें हाथ से मसल कर बारीक कर लें, फिर मोटी चलनी से छान लें। अगर हाथ से नहीं मसल सकते तो इमाम दस्ते में कूटकर छान लें। शेष बचे मोटे टुकड़ों को फिर से कूटकर छान लें।
 
* अब पिस्ता उबलते पानी में 2-3 मिनट रखकर निकाल लें। इन्हें छीलकर लंबे-लंबे महीन काट लें। मिश्री को दरदरा कर लें।
 
* केसर को गुलाब जल में घोटकर चीनी में मिला दें।
 
* मावे को मोटी चलनी से छानकर, मंदी आंच पर गुलाबी होने तक सेक लें।
 
* फिर इसमें गर्म करके ठंडा किया हुआ (100 ग्राम) घी मिला दें।
 
* अब छने हुए मुठियां (आटे का तैयार किया हुआ मुठियां का बुरा) में मावा, चीनी, पिसी इलायची व पिस्ता की कतरन मिला दें।
 
अब तैयार हो गया आपका पारंपरिक शाही मीठा चूरमा, यदि चाहें तो लड्डू बांध लें या चूरमे को ऐसे ही परोसें।
- आरके.

ALSO READ: नागपंचमी आज, शिवजी को चढ़ाएं यह भोग, मिलेगा आशीष

ALSO READ: नागपंचमी पर क्या-क्या बनता है, जानिए खास पकवान

Show comments

सभी देखें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख