khatu shyam baba

संक्रांति स्पेशल रेसिपी: तिल-गुड़ की पूरनपोली

Webdunia
Maharashtrian Dish
 
 
 
मकर संक्रांति (makar sankranti) पर महाराष्‍ट्रीयन परिवारों (Maharashtrian society) में तिल-गुड़ की पूरनपोली (Til-Gud ki Puranpoli) बनाने की परंपरा है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्‍ट और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह ठंड के दिनों में शरीर को गर्माहट देती है और साथ ही संक्रांति (sankranti recipe) के दिन तिल-गुड़ खाने के परंपरा का निर्वाहन भी करती है। आइए जानें सरल विधि-How to Make Til Gud ki Puranpoli
 
पूरनपोली/पूरनपोळी भरावन सामग्री : 1 कटोरी सफेद तिल (सेंक कर बारीक कुटी हुई), 1/4 कटोरी बेसन, 1 कटोरी बारीक कटा गुड़ (स्वादानुसार), 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, केसर के 3-4 लच्छे (पानी में भीगे हुए), घी आवश्‍यकतानुसार। 
 
पोली/रोटी बनाने की सामग्री : गेहूं का आटा, 2 चम्मच तेल या घी (मोयन के लिए)। 
 
विधि : सबसे पहले गेहूं के आटे में तेल या घी मोयन डालकर गूंथ कर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें तिल डालें और थोड़ी देर हिलाएं। अब बेसन डाल दें। बेसन को धीमी आंच पर करीब 5-10 मिनट सेंकने के पश्‍चात उसमें गुड़ डालकर हिलाएं, जब तक सारा गुड़ पिघलकर एकजैसार मिश्रण न बन जाएं। 
 
जब सारा मिश्रण अच्छी तरह मिक्स और गाढ़ा हो जाए तब उसमें इलायची पाउडर और भीगी केसर डाल दें। जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तब उसको रोटी में भरकर तिल-गुड़ की पूरनपोली बना लें। मकर संक्रांति makar sankranti 2022 के दिन खास तौर पर तैयार की गई यह पूरनपोली सभी को पसंद आएगी। अगर गरमा-गरम पोली पर अच्छा घी लगाएं और सर्व करें। 

puranpoli recipe
 

ALSO READ: मकर संक्रांति स्पेशल रेसिपी : तिल गुड़ के लड्डू की सरल विधि

Show comments

सभी देखें

Gas-free vegetarian dishes: LPG गैस के बिना बनने वाले 20 शाकाहारी व्यंजन

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

यदि खत्म हो गई है गैस तो परेशान न हो, बिना LPG के जल्दी से बनाएं ये 5 आसान डिश

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

राम- राष्ट्र की जीवनधारा और शाश्वत चेतना का प्रवाह

क्या थम जाएगा ईरान युद्ध या यह केवल तूफान से पहले की शांति है?

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

महायुद्ध पर कविता: सुलग रहा संसार है

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

अगला लेख