• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer
Written By
Last Modified: Friday, 26 October 2018 (12:29 IST)

रोजर फेडरर स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में, फ्रांस के जाइल्स से होगा सामना

Roger Federer
बासेल। रोजर फेडरर ने लगातार 17वां मैच जीतते हुए जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 7-5 से हराकर स्विस इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।


पिछले पांच साल से यहां अपराजेय फेडरर आठ बार खिताब जीत चुके हैं। अब उनका सामना फ्रांस के जाइल्स सिमोन से होगा, जिन्‍होंने लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस को 7-6, 7-6 से हराया।

चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस टी ने पीटर गोजोवजिक को 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यूनान के इस खिलाड़ी का सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा जिसने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 7-6, 6-2 से हराया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
#Metoo मामले में राहुल जौहरी पर बंटा COA, स्वतंत्र समिति करेगी जांच