Biodata Maker

दिवाली के दूसरे दिन है सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण की हर डिटेल्स

Webdunia
इस बार वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Second Surya Grahan 2022) 25 अक्टूबर 2022 को लगने वाला है। यह ग्रहण दीपावली के ठीक एक दिन बाद होगा। प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या को दीपावली पर्व मनाया जाता है। अत: इस बार 24 अक्टूबर, सोमवार को दिवाली मनाई जाएगी तथा 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 
 
वैज्ञानिकों के अनुसार जब धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक देता है और इसी घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता हैं।
 
कहां-कहां दिखाई देगा- यह सूर्य ग्रहण भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव आंशिक होने के कारण यहां सूतक मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण पाकिस्तान, अफगानिस्तान, यूरोप, अफ्रीका के कुछ देशों उत्तरी हिन्द महासागर, पश्चिमी एशिया आदि में अधिक समय दिखाई देगा। 
 
ग्रहण का समय- (Solar Eclipse Time) : इस बार सूर्य ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को सायंकाल 04.29 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 05.42 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
 
राशियों पर असर- 25 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि को तनाव, मिथुन को नौकरी, व्‍यापार में समस्‍या, कन्‍या को धन, रुपया-पैसों की तंगी तथा तुला राशि वालों को सेहत के मामले में ठीक नहीं रहेगा यानी इन 4 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान संभल कर रहना आवश्‍यक होगा। 


Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

बुध का कुंभ में मार्गी गोचर: शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

20 March Birthday: आपको 20 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

अगला लेख