khatu shyam baba

Solar eclipse 2024: 50 सालों बाद सूर्य ग्रहण के समय होगी ये सबसे बड़ी घटना, अमेरिका में नजर आएगी

WD Feature Desk
मंगलवार, 26 मार्च 2024 (14:50 IST)
Solar eclipse in america 2024: 25 मार्च 2024 को चंद्र ग्रहण के बाद अब 08 अप्रैल को खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह सोलर एक्लिप्स भारत में नहीं दिखाई देगा परंतु यह अमेरिका का अधिकांश भू भाग पर नजर आएगा। इस सूर्य ग्रहण के दौरान अमेरिका के आसामान में एक 'शैतान' नजर आएगा। इस खगोलीय घटना के कारण अमेरिकी धरती पर 7 मिनट के लिए पूर्ण रूप से अंधेरा छा जाएगा। इसी दौरान बृहस्पति और शुक्र ग्रहों को भी सीधे देख सकेंगे।
ALSO READ: 15 दिनों के अंदर ही होगा चंद्र और सूर्य ग्रहण का संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
सूर्य ग्रहण से प्रभावित क्षेत्रों में अमेरिकी सरकार और प्रशासन कई कदम उठा रहे हैं। यहां के स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। अमेरिकी सरकार यह जानती है कि इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे इसलिए अभी से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूर्यग्रहण के दौरान एनर्जी प्रॉडक्शन को नुकसान हो सकता है।
 
खग्रास सूर्य ग्रहण 2024- khagras surya grahan 2024:- 
दिनांक : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा खग्रास सूर्य ग्रहण। 
समय : भारतीय समय के अनुसार रात 09:12 मिनट पर शुरू होगा जबकि अमेरिका के हिसाब से उस समय दोपहर के करीब सवा 2 बज रहे होंगे। भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि में 01:25 बजे यह ग्रहण समाप्त समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण की अवधि : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 25 मिनट रहेगी।
ग्रहण-नक्षत्र : यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।
 
छा जाएगा अंधेरा : ग्रहण के दौरान एक ऐसा समय होगा जबकि साढ़े 7 मिनट के लिए पूरा अंधेरा छा जाएगा। सूर्य ग्रहण की इतनी लम्बी अवधि 50 सालों बाद लगने जा रही है।
 
कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड में दिखाई देगा। यह ग्रहण खासकर अमेरिका में ज्यादा दृश्यमान होगा।
ALSO READ: Solar Eclipse 2024: वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानिए सूर्यग्रहण शुभ या अशुभ
अमेरिकी आसमान में नजर आएगा 'शैतान' : टेंशन में अमेरिका : 50 साल बाद ऐसा होगा कि इस ग्रहण के चलते एक बहुत बड़े भू-भाग पर अंधेरा छा जाएगा। डर का एक कारण यह भी है कि ग्रहण के दौरान अमेरिकी आसमान में एक धूमकेतु भी नजर आएगा। आधिकारिक तौर पर पी12 के नाम से जाने वाले वाले इस धूमकेतु को शैतान धूमकेतु नाम इसकी शक्ल के चलते दिया गया है। पिछले वर्ष इसमें एक विस्फोट हुआ था जिसके चलते गैस और बर्फ के दो निशान बन गए थे जो किसी सींग की तरह दिखाई दे रहे हैं। एवरेस्ट पर्वत से तीन गुना ये धूमकेतु पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य के करीब होने के चलते इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 मार्च 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख