Biodata Maker

सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा पर राशि अनुसार दान करने से मिलेगा लाभ

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (15:59 IST)
Solar Eclipse in 2023 in Hindi:  20 अप्रैल 2023 गुरुवार को वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार सुबह करीब 7:04 से दोपहर 12:29 तक लगेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा परंतु इस दौरान दान पुण्य करने का लाभ मिलेगा।
 
मेष राशि- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद मंगल का दान करना चाहिए। जैसे मसूर की दाल, लाल वस्त्र और गुड़।
 
वृषभ राशि- आपकी राशि का स्वामी शुक्रग्रह है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे खीर, कपूर, चावल, शक्कर, सफेद वस्त्र, नदी, दूध, दही आदि।
 
मिथुन राशि- आपकी राशि के ग्रह स्वामी बुध है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को हरा चारा खिलाना और मां दुर्गा को हरी चुनरी अर्पित करना चाहिए। हरी सब्जियों, हरी मूंग की दाल का दान भी कर सकते हैं।
 
कर्क राशि- आपकी राशि के ग्रह स्वामी चंद्रमा है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद सफेद वस्त्र, मोती, चावल, दूध या फिर दूध से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।
 
सिंह राशि- आपकी राशि के ग्रह स्वामी सूर्यदेव है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद  सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको इस दिन गुड़, गेहूं, लाल या नारंगी वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए.
 
कन्या राशि- आपकी राशि के ग्रह स्वामी बुध है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद गाय को हरा चारा खिलाना और मां दुर्गा को हरी चुनरी अर्पित करना चाहिए। हरी सब्जियों, हरी मूंग की दाल का दान भी कर सकते हैं।
तुला राशि- आपकी राशि का स्वामी शुक्रग्रह है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद शुक्र से संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे खीर, कपूर, चावल, शक्कर, सफेद वस्त्र, नदी, दूध, दही आदि।
 
वृश्चिक राशि- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद मंगल का दान करना चाहिए। जैसे मसूर की दाल, लाल वस्त्र और गुड़।
 
धनु राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद पीले रंग की वस्तुों जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर और गुड़ आदि का दान करना चाहिए। श्री विष्णु देव की पूजा करना चाहिए।
 
मकर राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इसलिए इस दिन आपको सरसों का तेल, काले तिल, छाता, कंघा, लोहा और नीले रंग का वस्त्र दान करना चाहिए।
 
कुंभ राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इसलिए इस दिन आपको सरसों का तेल, छायादान, काले तिल, छाता, कंघा, लोहा और नीले रंग का वस्त्र दान करना चाहिए।
 
मीन राशि- आपकी राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं। आपको ग्रहण समाप्ति के बाद पीले रंग की वस्तुों जैसे हल्दी, कद्दू, बेसन, केसर और गुड़ आदि का दान करना चाहिए। श्री विष्णु देव की पूजा करना चाहिए।

Show comments

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख