गणतंत्र दिवस पर 100 शब्दों में निबंध
Published: Tue, 10 Mar 2026 (10:40 IST)
Updated: Tue, 10 Mar 2026 (10:49 IST)
Republic Day Essay 2024: प्रतिवर्ष 26 जनवरी को सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस मनाते हैं। यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे उत्साह, जोश और पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है। इसे हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोग मनाते हैं। इस दिन देश के वीर सपूतों को याद किया जाता है।
इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट पर शहीद ज्योति का अभिनंदन करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। इस पर्व पर सभी सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण, झंडा वंदन तथा राष्ट्रगान 'जन-गन-मन' गाया जाता है।
देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला, कई अन्य प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में परेड का विशेष आकर्षण होता हैं, जिसमें देश-विदेश के गणमान्य जनों को आमंत्रित किया जाता है। इस दिन गांव से लेकर शहरों तक, राष्ट्रभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई देती है।