Biodata Maker

विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के नियम और लाभ

अनिरुद्ध जोशी
एकादशी, अनंत चतुर्दशी, देवशयनी, देव उठनी, दिवाली, खरमास, पुरुषोत्तम मास, तीर्थ क्षेत्र, पर्व आदि विशेष अवसरों पर विष्णु सहस्रनाम का पाठ ( Vishnu Sahasranamam Path ) किया जाता है। इस पाठ को करने के कुछ नियम और कई चमत्कारिक फायदे हैं। आओ जानते हैं संक्षिप्त में।
 
विष्णु सहस्रनाम में वर्णित है श्रीहरि विष्णु के 1,000 नाम की महिमा
 
फायदे :
1. मान्यता है कि विशेष अवसरों पर व्रत रखने के साथ-साथ यदि कोई व्यक्ति श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करता है, तो उसकी समस्त मनोकामना पूर्ण होती है। 
 
2. इस पाठ को करने से घर में धन-धान्य, सुख-संपदा बनी रहती है।
 
3. इसका पाठ करने से संतान पक्ष से सुख मिलता है।
 
4. इस पाठ को करने से बृहस्पति की पीड़ा दूर होती है। 6, 8 और 12वें भाव में गुरु है तो इसका पाठ करें।
 
5. विवाह नहीं हो रहा है तो इसका नियमित पाठ करें। 
 
6. संतान उत्पन्न होने में कठिनाई हो रही है तो भी इसका नियमित पाठ करें।
 
7. दांपत्य जीवन में बाधा उत्पन्न हो रही है तो विष्णु लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना करके पाठ करें।
 
8. इसका पाठ करने से भाग्योदय होता है।
 
9. इसका पाठ करने से प्रगति में बाधा उत्पन्न नहीं होती है।
 
नियम :
1. इस पाठ को करने के पूर्व पवित्र होना जरूरी है।
 
2. व्रत रखकर ही पाठ करें।
 
3. व्रत का पारण सात्विक और उत्तम भोजन से ही करें।
 
4. पाठ करने के लिए पीले वस्त्र पहनकर ही पाठ करें। 
 
5. पाठ करने ने पूर्व श्रीहरि विष्णु की विधिवत पूजा करने के बाद गुड़ या पीली मिठाई अर्पित करें। 
 
6. पाठ करते वक्त बीच में कोई अन्य कार्य न करें। 
 
7. पाठ करने के लिए श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र पुस्तिका को ससम्मान पाट पर विराजमान करके पाठ करें।
 
8. पाठ करने के बाद पुन: विष्णुजी की पूजा करें और फिर आरती करने के बाद प्रसाद वितरण करें। 
 
9. कोई मनोकाना हो तो इस पाठ को हर बृहस्पतिवार को जरूर करें। 

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

Mata brahmacharini: नवरात्रि की द्वितीय देवी मां ब्रह्मचारिणी: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख