Biodata Maker

मार्गशीर्ष सोमवार : अच्छे दिन लाने के 7 सरल उपाय, आजमाएं और देखिए कमाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार भगवान शिव जी का दिन माना गया है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर भोलेनाथ के दर्शन करने के बाद शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करते हैं तो शिव जी प्रसन्न होकर सभी समस्याएं दूर कर दे‍ते है। 
 
खासकर मार्गशीर्ष माह में (margashirsha month remedies) सोमवार के दिन शिव उपासना का श्रेष्ठतम दिन माना गया है। भगवान शिव सरल उपायों से जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है, उनकी उपासना से जीवन की समस्या अपने आप हल होती जाती हैं। निम्न उपायों को मार्गशीर्ष सोमवार के दिन आजमाएं और देखिए कमाल... 
 
1. मार्गशीर्ष सोमवार Margashirsha Monday के दिन शिव जी पर गंगा जल चढ़ाएं। अगर कोई विशेष शिव मंत्र नहीं आता है तो मात्र 'ॐ नम: शिवाय' का मंत्र बोलकर शिव जी की आराधना करें, यह मंत्र भी अन्य मंत्रों जितना ही प्रभावशाली है।

 
2. मार्गशीर्ष सोमवार की सुबह शिव जी के मंदिर में 'गौरी-शंकर रुद्राक्ष' चढ़ाने से विवाह बाधा और दांपत्य जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाती है।
 
3. मार्गशीर्ष सोमवार के दिन सुबह शिव मंदिर Lord Shiv Temple में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और यह दूध किसी तांबे के बर्तन में लाकर 'ॐ नम: शिवाय:' का जाप करते हुए अपने व्यापारिक स्थान में पूर्ण श्रद्धा के साथ छिड़क दें, आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी।

 
4. बिल्वपत्र पर सफेद चंदन की बिंदी लगाएं और अपनी इच्छा बोलकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
5. आज शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा' मंत्र का 11 माला जप करें। इससे धन वृद्धि होगी।
 
6. शिव पुराण में शिव जी को प्रसन्न करके उनसे आशीष लेने का सबसे सरल उपाय दिया गया है, उसके अनुसार सोमवार के दिन एक दीपक पूरी श्रद्धा से भगवान शिव जी को अर्पित करना है। 
 
7. मार्गशीर्ष सोमवार को गोधूलि बेला की संजा के समय एक घी का दीपक तैयार करके उसमें एक लौंग का जोड़ा डालकर शिव मंत्र का 108 बार उच्चारण करके भगवान शिव के समक्ष जलाएं और आर्थिक संकट दूर करने की प्रार्थना करें। यह कार्य आप किसी भी मार्गशीर्ष माह के सोमवार से आरंभ कर 11 सोमवार तक नियमित करें। निश्चित ही आपके घोर से घोर आर्थिक संकट दूर होंगे और धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। Bhagvan shiv 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

नवरात्रि में करें पीली सरसों का यह अचूक उपाय, खुल सकते हैं धन प्राप्ति के रास्ते

चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा 2026: घटस्थापना, पूजा मुहूर्त, 9 रंग, क्या खाएं-क्या नहीं, पूरी जानकारी

अगला लेख