Hanuman Chalisa

इंटरमिटेंट फास्टिंग और ट्रेडिशनल फास्टिंग में क्या है अंतर?

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (18:54 IST)
Intermittent and Traditional Fasting : फास्टिंग यानी व्रत या उपवास। हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्म में व्रत रखने की खास परंपरा है, लेकिन ट्रेडिशनल यानी परंपरागत फास्टिंग को छोड़कर आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का प्रचलन है। क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग और क्या होती है ट्रेडिशनल फास्टिंग? दोनों को जानने के बाद जानिए दोनों में क्या है अंतर।
 
इंटरमिटेंट फास्टिंग : यह कई प्रकार की होती है। पहला है कि व्यक्ति इसमें डिनर के बाद 18 घंटे तक कुछ भी नहीं खाता और पीता है। यानी सुबह का चाय और नाश्‍ता भी छूट जाता है। कई लोग 16\8 की फास्टिंग कहते हैं यानी 16 घंटे उपवास और 8 घंटे खानपान, वहीं महिलाओं के लिए 14 से 15 घंटे की सलाह दी जाती है ऐसे में उनके पास 10 घंटे होते हैं। कुछ लोग एक सप्ताह में 24 घंटे कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। कुछ लोग सप्ताह में 2 दिन उपवास करते हैं।
 
ट्रेडिशनल फास्टिंग : यह भी कई प्रकार की होती है। जैसे एकाशना या अधोपवास यानी एक समय भोजन करना, पूर्णोपवास यानी 24 घंटे उपवास करना, निर्जला उपवास यानी जिसमें पानी नहीं पिया जाता है। फलाहार, दुग्धोपवास आदि कई प्रकार की परंपरागत फास्टिंग होती है।
इंटरमिटेंट और ट्रेडिशनल फास्टिंग में अंतर:-
  1. इंटरमिटेंट फास्टिंग में में कैलोरी काउंट की जाती है जबकि ट्रेडिशनल में परंपरागत डाइट फॉलो करते हैं।
  2. इंटरमिटेंट फास्टिंग वेट लॉस के लिए रखते हैं जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग का उद्देश्‍य धार्मिक होता है।
  3. इंटरमिटेंट फास्टिंग में समय का विशेष ध्यान रखते हैं जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग में तिथि समाप्ति का।
  4. इंटरमिटेंट फास्टिंग का मकसद भूखा रहना है जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग में भूखे रहने का कोई खास महत्व नहीं है।
  5. इंटरमिटेंट फास्टिंग में जो खाते हैं उसमें न्यूट्रिशन वैल्यू का ध्यान रखते हैं जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग में परंपरागत भोजन करते हैं।
  6. इंटरमिटेंट फास्टिंग के नुकसान भी है जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग विधिवत की जाए तो कोई नुकसान नहीं है।
  7. इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरु करने के बाद लंबे समय तक लगातर फॉलो करना होता है जबकि ट्रेडिशनल फास्टिंग ओकेजनली होती हैं।

Show comments

सभी देखें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

03 April Birthday: आपको 3 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Vaishakh 2026: वैशाख माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

अगला लेख