Festival Posters

चाणक्य के अनुसार 4 हालातों में होता है जान का खतरा, तुरंत बच कर निकलें

Webdunia
शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (16:11 IST)
Chanakya Niti: कौटिल्य को ही पूरी दुनिया आचार्य चाणक्य के नाम से जानती है। उन्होंने धर्मनीति, कूटनीति और राजनीति का पाठ हम सबको पढ़ाया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको 4 तरह के हालातों से बचकर रहना चाहिए क्योंकि इसे जानका खतरा पैदा हो सकता है।
 
 
उपसर्गेऽन्यचक्रे च दुर्भिक्षे च भयावहे।
असाधुजनसंपर्के य: पलायति स जीवति।- चाणक्य नीति 
 
1. भीड़ की हिंसा : चाणक्य के अनुसार यदि आपके आस-पास भगदड़ बच जाए या किसी कारणवश हिंसा भड़क जाए तो तुरंत वहां से निकल लें। वर्ना आपको चोट लग सकती है या आपकी जान जा सकती है।
 
2. किसी का अचानक हो आक्रमण : चाणक्य के अनुसार यदि आपके राज्य पर कोई दूसरा राजा आक्रमण कर दें और आप सैनिक नहीं हैं तो आप तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। अन्यथा आपकी जान के साथ ही परिवार भी खतरे में पड़ सकता है। दूसरा यह कि आप पर अचानक हमला हो जाए और आप लड़ाई के लिए तैयार नहीं हैं तो वहां से भाग लेने में ही भलाई है। बहादुरी दिखाने के प्रयास में आपकी जान जा सकती है।
 
3. अकाल : जहां आप रहे रहे हैं वहां अकाल पड़ जाए, मुखमरी फैल जाए या कोई महामारी फैल जाए तो वहां तुरंत निकलकर कहीं ऐसी जगह चले जाने चाहिए जहां पर आपके खाने पीने की व्यवस्था हो।
 
4. अपराधी : यदि आपके आसपास चरित्रहीन लोग या अपराधी किस्म के लोग हैं तो आपको उस जगह को छोड़ देना चाहिए अन्यथा आप खतरे में पड़ सकते हैं। आपके परिवार और संतान पर इन चरित्रहीन और अपराधी लोगों का असर पड़ सकता है।

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अशोक अष्टमी: चैत्र नवरात्रि का वह पर्व जो मिटा देता है जीवन के समस्त शोक

रामनवमी 2026: प्रभु श्रीराम को लगाएं ये 5 खास भोग, तुरंत प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

अगला लेख