Festival Posters

बारहमासी गीत क्या होते हैं? अनूठी परंपरा, पढ़ें एक बारहमासी लोकगीत

Webdunia
बारहमासी गीत हमारी लोक परंपरा का गौरवमयी हिस्सा है... ये वो गीत हैं जो हमें जीवन जीने का मधुर संदेश देते हैं.... बारह मासी गीतों में प्रत्येक मास का वर्णन होता है और वह भी क्रमसे... हर माह की रूपरेखा संक्षेप में दी जाती है...विरहिणी अपने प्रवासी प्रियतम को याद करती है और इन गीतों को गांवों में खेती करते समय, तीज त्योहार मनाते समय और घर के कामों को सामूहिक रूप से करते समय गुनगुनाया जाता है.... खासकर सावन और आषाढ़ में इन गीतों को झूला झूलते हुए गाते हैं... प्रस्तुत है एक लोकप्रिय बारहमासी आपके लिए ... 
 
सखि लागो असाड़े मास,प्रभू वन चाल्या रे 
चाल्या चाल्या रे द्वारकानाथ हरि मंदिर सूनो रे 
 
म्हारा प्रभू ने राख्या बिल्माय कामणी करिया रे
सखि एक सो दासी ने साथें दूजो कुब्जा रे 
सखि लागो सावण मास बिजेला चमके रे 
झीनी झीनी पर रही बूंद सालूड़ा भींजे रे 
सखि लागो भादौ मास,घटा घनघोर छाई रे 
छई रे छई रे दुधारी रात हरि मंदिर सूनो रे 
सखि लागो कुंवारे मास,दसेरो आयो रे 
म्हारा प्रभूजी बिना यों कुण दसेरो मनावे रे 
सखि लागो कार्तिक मास,दिवाली आई रे 
सखि घरे घरे गोअवर्धन पुजाय हरि मंदिर सूनो रे 
सखि लागो अगहन को मास सियालो(जाड़ा) आयो रे 
म्हारा प्रभूजी बिना यो कुण सोड़ पधारे रे 
सखि लागो पौष को मास, सूरजदेव झांकिया रे 
म्हारा किसनजी बिना कौन अंगिया सिवाड़े रे 
सखि लागोम्हावज मास,बसंत रितु आई रे 
म्हारा प्रभूजी बिना यो कुण बसंत रमावे रे 
सखि लगो फागुण को मास, होली आई रे 
सखि घर घर फाग खेलाय हरि मंदिर सूनो  रे 
सहि लागो चैत को मास,गणगौर बाई आई रे 
सखि घर घर गणगौर पुजाय,हरि मंदिर सूनो रे 
सखि लागो वैशाख मास उणालो(गरमी) आयो रे
घर घर पंखा डोलाय,प्रभूमंदिर सूनो रे 
सखि लागो जेठ को मास,,प्रभूजी घर आया रे 
आयो आयो रे खुसी को जोस, अबे कौन रोके रे
आयो आयोरे जवानी रो जोस, बंधन सब टूटे रे

Show comments

सभी देखें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 मार्च, 2026)

अगला लेख